द इंडियन व्यू

सावन के पहले सोमवार पर जानिए शुभ मुहूर्त और जलाभिषेक करने का सही समय

सावन का पावन महीना शुरु हो गया है. वहीं इस बार सावन में 4 सोमवार पड़ेंगे. सावन के सोमवार कल यानी 14 जुलाई से शुरू हो रहे हैं. वहीं इसका समापन 9 अगस्त रक्षाबंधन के साथ होगा. सावन का महीना भगवान शिव जी और पार्वती माता को…

Ragwendra P Singh
July 14, 2025
2 min read
सावन के पहले सोमवार पर जानिए शुभ मुहूर्त और जलाभिषेक करने का सही समय

सावन का पावन महीना शुरु हो गया है. वहीं इस बार सावन में 4 सोमवार पड़ेंगे. सावन के सोमवार कल यानी 14 जुलाई से शुरू हो रहे हैं. वहीं इसका समापन 9 अगस्त रक्षाबंधन के साथ होगा. सावन का महीना भगवान शिव जी और पार्वती माता को समर्पित होता है. मान्यता है कि इस महीने में जो भक्त सच्चे मन से भगवान शिव की आराधना और सोमवार का व्रत करते हैं उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती है.  मान्यता है कि भगवान शिव जी ने माता पार्वति को पाने के लिए सावन में कठोर तपस्या और व्रत किया था. इसलिए अविवाहित कन्याओं के लिए अच्छे वर की कामना हेतु और विवाहित महिलाओं के लिए सुखी वैवाहिक जीवन के लिए यह व्रत बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है. 

जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त

सावन के पहले सोमवार के दिन शिवलिंग जलाभिषेक के लिए सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त प्रदोष काल का है जो कि शाम 5:38 से 7:22 बजे तक रहे वाला है. सावन के पहले सोमवार पर स्नान एवं भगवान शिव के ध्यान के लिए ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04:02 बजे से सुबह 04:43 बजे तक है.

योग 

भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा के लिए प्रीति योग सुबह 10 बजे से रात 10:30 बजे तक रहेगा. इसके अलावा, पूजा के लिए दूसरा मुहूर्त जो कि अभिजीत मुहूर्त है वह दोपहर 12:05 से 12:58 तक है. सावन के पहले सोमवार पर आयुष्मान योग दोपहर 12:18 बजे से 1:51 बजे तक है, सुकर्मा योग दोपहर 1:43 बजे से 2:33 बजे तक है, शोभन और सर्वार्थ सिद्धि योग दोपहर 2:37 बजे से शाम 4:58 बजे तक है. इन योगों में आप दान-पुण्य कर सकते हैं. भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा के लिए शाम के मुहूर्त शिव योग में बन रहा है जो शाम 5:19 बजे से 7:11 बजे तक रहेगा.

व्रत रखने की मान्यता 

सावन सोमवार का व्रत रखने से भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष कृपा मिलती है. मान्यता है कि यह व्रत रखने से जीवन में सुख, शांति, धन-समृद्धि आती है और सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. खासकर अविवाहित कन्याओं को मनचाहा जीवनसाथी मिलता है और विवाहित महिलाओं के वैवाहिक जीवन में खुशहाली आती है. यह व्रत रोगों से मुक्ति, संतान सुख और अकाल मृत्यु के भय को दूर करने में भी सहायक माना जाता है.Read More

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सनातन आस्था पर शातिराना दुष्प्रचार

संजय सक्सेना,लखनऊ: सोशल मीडिया पर एक गिरोह व्यवस्थित ढंग से हिंदू आस्था को निशाना बना रहा है। देवी-देवताओं और मंदिरों को लेकर विषैला प्रचार फैलाया जा रहा है। एक डेढ़ मिनट का वीडियो वायरल कर यह साबित करने की कोशिश की जा…

देवउठनी एकादशी पर जरूर करें तुलसी से जुड़े ये उपाय

वैदिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवउठनी एकादशी के नाम से जाना जाता है. इस साल देवउठनी एकादशी का व्रत 1 नवंबर 2025 को मनाई जाएगी. इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से सभी…

1 या 2 नवंबर कब है देवउठनी एकादशी?

हिंदू धर्म में देवउठनी एकादशी सबसे महत्वपूर्ण तिथि है जिसे देवोत्थान एकादशी कहा जाता है. मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु चार माह की योग निद्रा से जागते हैं और पूरी दुनिया का कार्यभार संभालते हैं. इसके अलावा एक बार फिर…

छठ पर्व पर महिलाएं आखिर क्यों नाक से लेकर मांग तक भरती है सिंदूर

छठ पूजा सूर्य देव और छठी मैया को समर्पित चार दिनों का आध्यात्मिक त्योहार है. इस दौरान भक्त सूर्य की उपासना करते हैं जिसमें डूबते और उगसे सूरज को अर्घ्य दिया जाता है. यह त्योहार कार्तिक मास में शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि…