सावन के पहले सोमवार को इन मंत्रों का करें जाप, प्रसन्न हो जाएंगे भोलेनाथ
वैसे तो सावन का पूरा महीना ही शुभ माना जाता है लेकिन सावन के सोमवार को शास्त्रों में सबसे उत्तम बताया गया है. ऐसे में अगर कोई जातक सावन के सोमवार को भोलोनाथ की विधि-विधान से पूजा-अर्चना और व्रत करता है तो भोलेनाथ ऐसे…

वैसे तो सावन का पूरा महीना ही शुभ माना जाता है लेकिन सावन के सोमवार को शास्त्रों में सबसे उत्तम बताया गया है. ऐसे में अगर कोई जातक सावन के सोमवार को भोलोनाथ की विधि-विधान से पूजा-अर्चना और व्रत करता है तो भोलेनाथ ऐसे जातकों से जल्द प्रसन्न हो जाते हैं और उन्हें अपना आशीर्वाद देते हैं. ऐसे में सावन के पहले सोमवार के लिए भी कुछ विशेष उपाय बताए गए हैं. जिसमें भगवान शिव के कुछ मंत्रों का जिक्र किया गया है. जिनका जाप करना सावन के पहले सोमवार में शुभ माना गया है. इस बार सावन का पहला सोमवार 14 जुलाई 2025 को पड़ रहा है. ऐसे में हम आपको इस दिन शिवजी के उन मंत्रों के बारे में बताने जा रहे हैं. जिनका जाप करने से भोलेनाथ आपसे प्रसन्न हो जाएंगे.
ये हैं भगवान शिव के 15 मंत्र
1. ॐ शिवाय नम:
2. ॐ सर्वात्मने नम:
3. ॐ त्रिनेत्राय नम:
4. ॐ हराय नम:
5. ॐ इन्द्रमुखाय नम:
6. ॐ श्रीकंठाय नम:
7. ॐ वामदेवाय नम:
8. ॐ तत्पुरुषाय नम:
9. ॐ ईशानाय नम:
10. ॐ अनंतधर्माय नम:
11. ॐ ज्ञानभूताय नम:
12. ॐ अनंतवैराग्यसिंघाय नम:
13. ॐ प्रधानाय नम:
14. ॐ व्योमात्मने नम:
15. ॐ युक्तकेशात्मरूपाय नम:
बता दें कि इस बार सावन का महीना 11 जुलाई को शुरू हुआ. जो 9 अगस्त को पूर्णिमा तिथि के साथ समाप्त होगा. पूरे सावन के महीने भोलेनाथ के भक्त कांवड़ यात्रा पर जाते हैं व्रत इत्यादि के साथ हर दिन शिवायलों या शिव मंदिरों में विधि-विधान से पूजा अर्चना करते हैं. सावन के महीने में बाबा भोलेनाथ के भक्त बेलपत्र, भांग, धतूरा, आक के फूल, फल, शहद, गंगाजल आदि शिवलिंग पर अर्पित करते हैं. जिससे महादेव अपने भक्तों से प्रसन्न होकर उनकी मनोकामनाओं को पूरी करते हैं. सावन के महीने में पड़ने वाले सोमवार का खास महत्व माना जाता है. इस बार सावन के महीने में चार सोमवार पड़ेंगे. सावन का पहला सोमवार 14 जुलाई को, दूसरा 21 जुलाई को, तीसरा 28 जुलाई को और चौथा सोमवार 4 अगस्त को होगा.Read More
सम्बंधित ख़बरें
सनातन आस्था पर शातिराना दुष्प्रचार
संजय सक्सेना,लखनऊ: सोशल मीडिया पर एक गिरोह व्यवस्थित ढंग से हिंदू आस्था को निशाना बना रहा है। देवी-देवताओं और मंदिरों को लेकर विषैला प्रचार फैलाया जा रहा है। एक डेढ़ मिनट का वीडियो वायरल कर यह साबित करने की कोशिश की जा…
देवउठनी एकादशी पर जरूर करें तुलसी से जुड़े ये उपाय
वैदिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवउठनी एकादशी के नाम से जाना जाता है. इस साल देवउठनी एकादशी का व्रत 1 नवंबर 2025 को मनाई जाएगी. इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से सभी…
1 या 2 नवंबर कब है देवउठनी एकादशी?
हिंदू धर्म में देवउठनी एकादशी सबसे महत्वपूर्ण तिथि है जिसे देवोत्थान एकादशी कहा जाता है. मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु चार माह की योग निद्रा से जागते हैं और पूरी दुनिया का कार्यभार संभालते हैं. इसके अलावा एक बार फिर…
छठ पर्व पर महिलाएं आखिर क्यों नाक से लेकर मांग तक भरती है सिंदूर
छठ पूजा सूर्य देव और छठी मैया को समर्पित चार दिनों का आध्यात्मिक त्योहार है. इस दौरान भक्त सूर्य की उपासना करते हैं जिसमें डूबते और उगसे सूरज को अर्घ्य दिया जाता है. यह त्योहार कार्तिक मास में शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि…
