द इंडियन व्यू

साइड स्ट्रेन की समस्या से ठीक, सनराइजर्स हैदराबाद से जुड़ने के लिए नीतीश कुमार रेड्डी तैयार

ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी की फिटनेस पर बड़ा अपडेट आया है। साइड स्ट्रेन की समस्या से ठीक होने के बाद नीतीश आईपीएल की अपनी टीम सनराइजर्स हैदराबाद से जुड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। नीतीश चोटिल होने के कारण जनवरी के…

Ragwendra P Singh
March 15, 2025
2 min read
साइड स्ट्रेन की समस्या से ठीक, सनराइजर्स हैदराबाद से  जुड़ने के लिए नीतीश कुमार रेड्डी तैयार

ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी की फिटनेस पर बड़ा अपडेट आया है। साइड स्ट्रेन की समस्या से ठीक होने के बाद नीतीश आईपीएल की अपनी टीम सनराइजर्स हैदराबाद से जुड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। नीतीश चोटिल होने के कारण जनवरी के बाद से कोई मैच नहीं खेल पाए हैं।

साभार : गूगल

नीतीश ने बीसीसीआई के ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ में यो-यो टेस्ट सहित सभी फिटनेस टेस्ट सफलतापूर्वक पास किए। फिजियो ने भी उन्हें खेलने की मंजूरी दे दी है। आंध्र प्रदेश के इस 21 वर्षीय क्रिकेटर ने अपना आखिरी मैच भारत की तरफ से 22 जनवरी को ईडन गार्डन्स में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। वह उनका पहला टी20 इंटरनेशनल मैच था।

हालांकि उन्होंने उस मैच में बल्लेबाजी या गेंदबाजी नहीं की थी। नीतीश ने चेन्नई में दूसरे टी-20 इंटरनेशनल मैच से पहले नेट्स पर अभ्यास किया था। लेकिन साइड स्ट्रेन के कारण वह उस मैच और पांच मैचों की सिरीज से बाहर हो गए थे। नीतीश को पिछले साल खिलाड़ियों की नीलामी से पहले हैदराबाद की टीम ने छह करोड़ रुपए में कायम रखा था।

उन्होंने आईपीएल के पिछले सत्र में 13 मैचों में 143 की स्ट्राइक रेट से 303 रन बनाए थे। उन्होंने भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान भी प्रभावित किया और मेलबर्न में चौथे टेस्ट में 114 रन की साहसिक पारी भी खेली थी। नीतीश जल्द ही सनराइजर्स की टीम से जुड़ जाएंगे जिसे अपना पहला मैच 23 मार्च को हैदराबाद में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलना है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

201 रन देकर एक विकेट लेने वाले डफी के बचाव में उतरे मैट हेनरी, बताई बड़ी वजह

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने जैकब डफी का समर्थन करते हुए उन्हें शानदार गेंदबाज और टीम को सबसे पहले रखने वाली मानसिकता का खिलाड़ी बताया है।

आईपीएल 2027 नीलामी में 66 जगहों के लिए 1220 खिलाड़ियों की दावेदारी, जानें किस टीम के पास कितना पैसा

टाटा आईपीएल-2027 की खिलाड़ी नीलामी के लिए कुल 1220 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। इनमें 939 भारतीय और 17 देशों के 281 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारतीयों का दबदबा, पंत-गिल-जायसवाल टॉप-10 में; बुमराह दूसरे स्थान पर पहुंचे

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में भारतीय बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन का असर आईसीसी की ताजा टेस्ट खिलाड़ी रैंकिंग में देखने को मिला है।

वंशराज, अनुरुद्ध, रोहिन और आरव सेमीफाइनल में

वंशराज जलोटा सहित अनुरुद्ध कुमार, रोहिन राज और आरव भास्कर ने 24वीं एल्डिको कप आइटा सीएस अंडर-18 टेनिस टूर्नामेंट में एकल के अपने-अपने क्वार्टर फाइनल मैचों में जीत से सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।