सलमान खान होंगे इंडियन सुपरक्रॉस रेसिंग लीग के ब्रांड एम्बेसडर
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को इस साल अक्टूबर में होने वाले इंडियन सुपरक्रॉस रेसिंग लीग के दूसरे सत्र के लिए बुधवार को आधिकारिक ब्रांड दूत नियुक्त किया गया। साभार : गूगल पिछले साल अपने शुरुआती सत्र में भारत में…

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को इस साल अक्टूबर में होने वाले इंडियन सुपरक्रॉस रेसिंग लीग के दूसरे सत्र के लिए बुधवार को आधिकारिक ब्रांड दूत नियुक्त किया गया।

पिछले साल अपने शुरुआती सत्र में भारत में मोटरस्पोर्ट्स के परिदृश्य को बदलने का दावा करने वाली इस लीग ने जारी विज्ञप्ति में कहा कि इस बॉलीवुड सुपरस्टार की बड़ी छवि और व्यापक लोकप्रियता लीग के लिए बड़े पैमाने पर बदलाव लायेगी। यह साझेदारी आईएसआरएल जैसे मुख्यधारा के मनोरंजक खेल को नये युग में ले जायेगी।
सलमान ने लीग से जुड़ने पर कहा, ‘‘ मैं उस चीज का हिस्सा बनकर बहुत उत्साहित हूं जिसे (मोटरसाइकिल और मोटरस्पोर्ट्स) लेकर मैं बहुत भावुक रहता हूं।
आईएसआरएल दीर्घकालिक योजना के साथ वास्तव में क्रांतिकारी पहल है। इस लीग में मनोरंजन का बहुत महत्व है और यह जुनून और कौशल के साथ ऐसे नायकों को बनाने की क्षमता रखता है जो अगली पीढ़ी को प्रेरित करेंगे। हम ‘सुपरक्रॉस’ को भारत में एक घरेलू नाम बनाने और अपने राइडर्स को वैश्विक मंच पर आगे बढ़ाने के लिए तैयार हैं।’’
सम्बंधित ख़बरें
आईपीएल 2027 नीलामी में 66 जगहों के लिए 1220 खिलाड़ियों की दावेदारी, जानें किस टीम के पास कितना पैसा
टाटा आईपीएल-2027 की खिलाड़ी नीलामी के लिए कुल 1220 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। इनमें 939 भारतीय और 17 देशों के 281 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।
आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारतीयों का दबदबा, पंत-गिल-जायसवाल टॉप-10 में; बुमराह दूसरे स्थान पर पहुंचे
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में भारतीय बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन का असर आईसीसी की ताजा टेस्ट खिलाड़ी रैंकिंग में देखने को मिला है।
वंशराज, अनुरुद्ध, रोहिन और आरव सेमीफाइनल में
वंशराज जलोटा सहित अनुरुद्ध कुमार, रोहिन राज और आरव भास्कर ने 24वीं एल्डिको कप आइटा सीएस अंडर-18 टेनिस टूर्नामेंट में एकल के अपने-अपने क्वार्टर फाइनल मैचों में जीत से सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।
वेरोनिका की चमक से रोशन हुआ लखनऊ, जिम्नास्टिक में छह पदक
गोरखपुर में आयोजित प्रदेशीय सीनियर महिला एवं पुरुष जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में के.डी. सिंह 'बाबू' स्टेडियम, लखनऊ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य सहित कुल छह पदक जीते। प्रतियोगिता में स्टेडियम की वेरोनिका वर्मा सबसे सफल खिलाड़ी रहीं।
