द इंडियन व्यू

शुभ संयोग में करवा चौथ व्रत आज

इस साल करवा चौथ का व्रत 10 अक्टूबर 2025, शुक्रवार के दिन रखा जाएगा। हिंदू पंचांग के अनुसार करवा चौथ का व्रत हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है।करवा चौथ के दिन को करक चतुर्थी के नाम से जाना…

Ragwendra P Singh
October 10, 2025
2 min read
शुभ संयोग में करवा चौथ व्रत आज

इस साल करवा चौथ का व्रत 10 अक्टूबर 2025, शुक्रवार के दिन रखा जाएगा। हिंदू पंचांग के अनुसार करवा चौथ का व्रत हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है।


करवा चौथ के दिन को करक चतुर्थी के नाम से जाना जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं सुबह से बिना कुछ खाए पीये व्रत रखती हैं और शाम को करवा चौथ की पूजा और कथा सुनने के बाद चंद्रोदय के समय चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत पूरा करती हैं।

करवा चौथ का व्रत प्रमुख रूप से दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब , हरियाणा, उत्तराखंड और राजस्थान में बड़े ही धूम-धाम के साथ मनाया जाता है।

ज्योतिषाचार्य एसएस नागपाल ने बताया कि काशी पंचाग के अनुसार इस सात कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि का आरंभ 09 अक्तूबर को रात्रि 02.49 से हो रही है। चतुर्थी तिथि अगले दिन 10 अक्तूबर को रात्रि 12.24 तक रहेगी। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार करवा चौथ का व्रत 10 अक्तूबर, शुक्रवार को रखा जाएगा। इस बार करवा चौथ पर शुभ संयोग बन रहा है।

इस करवा चौथ पर सिद्धि योग बन रहा है, जो पूजा-पाठ और शुभ कार्यों के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है। चंद्रमा का अपनी उच्च राशि वृषभ में गोचर में रहेगा, यह शुभ संयोग सुहागिनों के लिए शुभ फलदायी होगा। जिन नवविवाहितों स्त्रियों का पहला करवाचौथ है, वह इस बार व्रत प्रारंभ कर सकेंगी। इस बार गुरु और शु्क्र अस्त नहीं है।

करवा चौथ के दिन नवविवाहित महिलाएं शादी का जोड़ा पहन कर 16 श्रंगार करें और प्रदोष काल में भगवान शिव, माता पार्वती, गणेश और कार्तिकेय की पूजा करें। व्रत में शिव पार्वती, कार्तिकेय, गणेश और चंद्रमा का पूजन करने का विधान है। इस व्रत में सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की मनोकामना के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। सुहागिन महिलाएं चंद्रोदय के बाद चंद्रमा के दर्शन कर अर्ध्य देकर पति के हाथों के जल ग्रहण कर व्रत का पारण करती हैं और सास का आर्शीवाद लेती है।

इस दिन शाम 5 बजकर 43 मिनट से 6.57 मिनट तक पूजा का शुभ मुहूर्त है।

इस बार करवा चौथ पर चंद्रोदय का समय रात 8 बजकर 14 मिनट से शुरू होगा। वहीं, दिल्ली और एनसीआर में भी चंद्रोदय का समय रात 8 बजकर 14 मिनट रहेगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सनातन आस्था पर शातिराना दुष्प्रचार

संजय सक्सेना,लखनऊ: सोशल मीडिया पर एक गिरोह व्यवस्थित ढंग से हिंदू आस्था को निशाना बना रहा है। देवी-देवताओं और मंदिरों को लेकर विषैला प्रचार फैलाया जा रहा है। एक डेढ़ मिनट का वीडियो वायरल कर यह साबित करने की कोशिश की जा…

देवउठनी एकादशी पर जरूर करें तुलसी से जुड़े ये उपाय

वैदिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवउठनी एकादशी के नाम से जाना जाता है. इस साल देवउठनी एकादशी का व्रत 1 नवंबर 2025 को मनाई जाएगी. इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से सभी…

1 या 2 नवंबर कब है देवउठनी एकादशी?

हिंदू धर्म में देवउठनी एकादशी सबसे महत्वपूर्ण तिथि है जिसे देवोत्थान एकादशी कहा जाता है. मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु चार माह की योग निद्रा से जागते हैं और पूरी दुनिया का कार्यभार संभालते हैं. इसके अलावा एक बार फिर…

छठ पर्व पर महिलाएं आखिर क्यों नाक से लेकर मांग तक भरती है सिंदूर

छठ पूजा सूर्य देव और छठी मैया को समर्पित चार दिनों का आध्यात्मिक त्योहार है. इस दौरान भक्त सूर्य की उपासना करते हैं जिसमें डूबते और उगसे सूरज को अर्घ्य दिया जाता है. यह त्योहार कार्तिक मास में शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि…