शुक्रवार को करें ये सरल उपाय, प्रसन्न होंगी धन की देवी लक्ष्मी
हिंदू धर्म में शुक्रवार का दिन देवी लक्ष्मी की पूजा के लिए शुभ माना जाता है. यह दिन धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है. मान्यता है कि इस दिन देवी लक्ष्मी…

हिंदू धर्म में शुक्रवार का दिन देवी लक्ष्मी की पूजा के लिए शुभ माना जाता है. यह दिन धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है. मान्यता है कि इस दिन देवी लक्ष्मी की कृपा से सुख, समृद्धि और धन की प्राप्ति होती है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्रवार के दिन अगर कुछ खास उपाय किए जाएं तो घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है. आइए जानते हैं शुक्रवार के दिन लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए क्या उपाय करने चाहिए?
शुक्रवार को मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय-
देवी लक्ष्मी की पूजा
हिंदू धर्म में शुक्रवार के दिन देवी लक्ष्मी की पूजा करना बेहद शुभ माना जाता है. इस दिन सुबह स्नान करके साफ कपड़े पहनें और देवी लक्ष्मी की पूजा करें. फिर मंदिर में देवी लक्ष्मी की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें और उन्हें लाल वस्त्र, रोली, साबुत चावल और कमल का फूल चढ़ाएं.
इन चीजों का दान करें
शुक्रवार के दिन सफेद चीजों का दान करना बहुत शुभ माना जाता है. इस दिन आप सफेद नींबू में चावल, दूध, दही और सफेद कपड़े रखकर दान कर सकते हैं. शुक्रवार के दिन गरीबों को सफेद चीजों का दान करने से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं.
घर में कपूर जलाएं
मान्यता है कि शुक्रवार के दिन घर में कपूर जलाने से सकारात्मक ऊर्जा आती है और देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं. शुक्रवार के दिन कपूर और लौंग की आरती करने से घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है और देवी लक्ष्मी आपके घर में वास करती हैं.
उत्तर-पूर्व दिशा में घी का दीपक जलाएं
शुक्रवार की रात को उत्तर-पूर्व दिशा में घी का दीपक जलाने से धन की देवी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार लक्ष्मी का वास उत्तर-पूर्व यानी ईशान कोण में होता है, इसलिए शुक्रवार को उत्तर-पूर्व कोने में घी का दीपक जलाने से लक्ष्मी माता की कृपा होती है.
मंत्रों का जाप करें
शुक्रवार के दिन देवी लक्ष्मी के मंत्रों का जाप करना शुभ माना जाता है. इस दिन आप "ओम श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः" मंत्र का जाप कर सकते हैं.Read More
सम्बंधित ख़बरें
सनातन आस्था पर शातिराना दुष्प्रचार
संजय सक्सेना,लखनऊ: सोशल मीडिया पर एक गिरोह व्यवस्थित ढंग से हिंदू आस्था को निशाना बना रहा है। देवी-देवताओं और मंदिरों को लेकर विषैला प्रचार फैलाया जा रहा है। एक डेढ़ मिनट का वीडियो वायरल कर यह साबित करने की कोशिश की जा…
देवउठनी एकादशी पर जरूर करें तुलसी से जुड़े ये उपाय
वैदिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवउठनी एकादशी के नाम से जाना जाता है. इस साल देवउठनी एकादशी का व्रत 1 नवंबर 2025 को मनाई जाएगी. इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से सभी…
1 या 2 नवंबर कब है देवउठनी एकादशी?
हिंदू धर्म में देवउठनी एकादशी सबसे महत्वपूर्ण तिथि है जिसे देवोत्थान एकादशी कहा जाता है. मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु चार माह की योग निद्रा से जागते हैं और पूरी दुनिया का कार्यभार संभालते हैं. इसके अलावा एक बार फिर…
छठ पर्व पर महिलाएं आखिर क्यों नाक से लेकर मांग तक भरती है सिंदूर
छठ पूजा सूर्य देव और छठी मैया को समर्पित चार दिनों का आध्यात्मिक त्योहार है. इस दौरान भक्त सूर्य की उपासना करते हैं जिसमें डूबते और उगसे सूरज को अर्घ्य दिया जाता है. यह त्योहार कार्तिक मास में शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि…
