द इंडियन व्यू

साई सुदर्शन के लिए प्रेरणा बने वॉशिंगटन सुंदर : जूनियर्स से इंटरनेशनल तक का सफर

बहुत कम समय में वाशिंगटन सुंदर का आयु वर्ग से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट तक का बेहतरीन सफर उनके युवा साथी बी साई सुदर्शन के लिए प्रेरणास्रोत रहा है। @BCCI सुदर्शन 20 जून को लीड्स में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में…

Ragwendra P Singh
June 16, 2025
2 min read
साई सुदर्शन के लिए प्रेरणा बने वॉशिंगटन सुंदर : जूनियर्स से इंटरनेशनल तक का सफर

बहुत कम समय में वाशिंगटन सुंदर का आयु वर्ग से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट तक का बेहतरीन सफर उनके युवा साथी बी साई सुदर्शन के लिए प्रेरणास्रोत रहा है।

@BCCI

सुदर्शन 20 जून को लीड्स में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण कर सकते हैं। वाशिंगटन 2016 में जूनियर विश्व कप में भारत अंडर-19 के लिए विशेषज्ञ बल्लेबाज के रूप में खेल रहे थे और इसके डेढ़ साल के अंदर उन्होंने 18 वर्ष के खिलाड़ी के रूप में भारत के लिए अपना पहला वनडे खेला।

जब वह 20 वर्ष के थे तब 2021 में उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया तथा आस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी की जीत में अहम भूमिका निभाई। वाशिंगटन से दो साल जूनियर साईं सुदर्शन ने बताया कि किस तरह से उनके इस सीनियर साथी के सफर ने उन्हें भारतीय टीम में शामिल होने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

https://twitter.com/BCCI/status/1934460930248626257

साई सुदर्शन ने इंट्रा-स्क्वाड (टीम के बीच आपस में मैच) अभ्यास मैच के दौरान बीसीसीआई टीवी से कहा, ‘‘मैंने उनके साथ (जूनियर स्तर पर) कुछ मैच खेले हैं। इसलिए, यह हमेशा विशेष होता है। हम उनसे काफी प्रेरणा लेते हैं और जिस तरह से उन्होंने बहुत कम समय में भारत की तरफ से खेलना शुरू किया वह बात मेरे दिमाग में थी।’’

बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने वाशिंगटन की प्रशंसा करते हुए कहा, ‘‘उन्होंने (वाशिंगटन) आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन किया। फिर वह देश के लिए खेले। इसलिए यह मेरे लिए बहुत बड़ी प्रेरणा थी कि चेन्नई का कोई खिलाड़ी भारत के लिए खेल रहा है। उन्हे जानने और उनके साथ खेलने से मुझे लगा कि मैं भी उसी तरह से खेलना चाहता हूं। वह एक प्रेरणा था।’’

भारत के लिए नौ टेस्ट, 23 एकदिवसीय और 54 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके वाशिंगटन ने उस समय के बारे में बात की जब साई सुदर्शन चेन्नई के एक प्रतिभाशाली क्रिकेटर के रूप में उभर रहे थे।

वाशिंगटन ने कहा, ‘‘मेरे कई कोच और मित्र भी लगातार उसके (साई सुदर्शन के) क्रिकेट करियर के बारे में बात करते थे। वह अपने खेल में लगातार निखार लाता रहा और आगे बढ़ता रहा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जब भी मैंने उसे (सुदर्शन को) टीवी पर देखा, तो उसके कौशल और कार्यशैली से बहुत कुछ सीखने को मिला, जिसने निश्चित रूप से बहुत से युवा खिलाड़ियों को प्रेरित किया।’’

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।