द इंडियन व्यू

विश्व जूनियर स्क्वैश चैंपियन बनने पर प्रधानमंत्री मोदी ने अनाहत सिंह को दी बधाई

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप-2026 का खिताब जीतने पर भारतीय महिला खिलाड़ी अनाहत सिंह को बधाई दी और उनकी उपलब्धि को भारतीय खेल इतिहास का गौरवपूर्ण क्षण बताया है। कनाडा में…

Ragwendra P Singh
July 26, 2026
2 min read
विश्व जूनियर स्क्वैश चैंपियन बनने पर प्रधानमंत्री मोदी ने अनाहत सिंह को दी बधाई

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप-2026 का खिताब जीतने पर भारतीय महिला खिलाड़ी अनाहत सिंह को बधाई दी और उनकी उपलब्धि को भारतीय खेल इतिहास का गौरवपूर्ण क्षण बताया है। कनाडा में आयोजित चैंपियनशिप के महिला एकल फाइनल में अनाहत ने मिस्र की रुकय्या सालेम को 11-3, 11-7, 11-9 से सीधे गेमों में हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

 

इस ऐतिहासिक जीत के साथ 18 वर्षीय अनाहत विश्व जूनियर स्क्वैश चैंपियन बनने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनी हैं। साथ ही उन्होंने पिछले करीब 15 वर्षों से इस प्रतियोगिता पर मिस्र के चले आ रहे वर्चस्व को भी समाप्त कर दिया।

 

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा, "2026 विश्व जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप में एक ऐतिहासिक उपलब्धि। स्वर्ण पदक जीतने और विश्व जूनियर चैंपियनशिप का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय स्क्वैश खिलाड़ी बनने पर अनाहत सिंह पर गर्व है। यह उपलब्धि युवाओं के बीच स्क्वैश को और लोकप्रिय बनाएगी।

 

इससे पहले केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने भी अनाहत को बधाई देते हुए एक्स पर लिखा, "इतिहास रचा गया। विश्व स्क्वैश जूनियर चैंपियनशिप जीतने वाली पहली भारतीय बनने पर अनाहत सिंह को बधाई। यह एक शानदार उपलब्धि और हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण है।

 

अनाहत ने पिछले वर्ष इसी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल तक पहुंच कर कांस्य पदक जीता था। इस बार उन्होंने अपने प्रदर्शन को एक कदम आगे बढ़ाते हुए फाइनल में रुकय्या सालेम को पराजित कर खिताब जीत लिया। यह उपलब्धि भारतीय स्क्वैश के इतिहास में एक नए अध्याय के रूप में दर्ज हो गई।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।