द इंडियन व्यू

स्पेन के कप्तान रोड्री फिर चोटिल, लंबे समय तक मैदान से रह सकते हैं दूर

स्पेन को अपनी कप्तानी में फीफा वर्ल्ड कप का खिताब जिताने वाले रोड्री को एक बार फिर चोट की वजह से लंबे समय तक फुटबॉल से दूर रहना पड़ सकता है। रोड्री पीठ की इंजरी से जूझ रहे हैं और खबरों के मुताबिक अब वह सर्जरी से…

Ragwendra P Singh
July 23, 2026
3 min read
स्पेन के कप्तान रोड्री फिर चोटिल, लंबे समय तक मैदान से रह सकते हैं दूर

स्पेन को अपनी कप्तानी में फीफा वर्ल्ड कप का खिताब जिताने वाले रोड्री को एक बार फिर चोट की वजह से लंबे समय तक फुटबॉल से दूर रहना पड़ सकता है। रोड्री पीठ की इंजरी से जूझ रहे हैं और खबरों के मुताबिक अब वह सर्जरी से गुजरेंगे।

रोड्री की इंजरी ने स्पेन और मैनचेस्टर सिटी क्लब की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। रोड्री का प्रदर्शन विश्व कप में शानदार रहा था और उन्होंने स्पेन को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। रोड्री ने टीम के मिडफील्ड को मजबूती प्रदान की थी, जिसके लिए उन्हें टूर्नामेंट का बेस्ट खिलाड़ी भी चुना गया था।

रोड्री 'गोल्डन बॉल' पुरस्कार जीतने में सफल रहे थे। हालांकि, पिछले कुछ समय से रोड्री लगातार चोटों से जूझ रहे हैं। सितंबर 2024 में उन्हें लिगामेंट में गंभीर चोट लगी थी, जिसके कारण वह लगभग पूरा 2024-25 सीजन नहीं खेल सके थे। इसके बाद हैमस्ट्रिंग और ग्रोइन की समस्याओं ने भी उनकी वापसी को मुश्किल बना दिया था।

साभार : गूगल

पिछले सीजन में वह सभी प्रतियोगिताओं में सिर्फ 33 मैच ही खेल पाए और प्रीमियर लीग में केवल 17 मैचों में शुरुआती एकादश का हिस्सा रहे। मैदान पर लौटने के बाद भी रोड्री पहले जैसी लय में नहीं दिखे। मैनचेस्टर सिटी के तत्कालीन कोच पेप गार्डियोला ने भी माना था कि उन्हें शायद जल्दबाजी में मैदान पर उतार दिया गया था, जिसकी वजह से वह पूरी तरह फिट होकर नहीं लौट सके।

रोड्री की नई चोट ऐसे समय आई है, जब मैनचेस्टर सिटी के साथ उनके अनुबंध में केवल एक साल बचा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 30 वर्षीय खिलाड़ी अपने पुराने क्लब रियल मैड्रिड में लौटने का इच्छुक है। विश्व कप जीतने के बाद उनके इस संभावित कदम को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई हैं।

रोड्री की चोट को देखते हुए मैनचेस्टर सिटी ने इस गर्मी में अपने मिडफील्ड को मजबूत करने की कोशिश की है। क्लब ने नॉटिंघम फॉरेस्ट से इलियट एंडरसन को बड़ी रकम देकर टीम में शामिल किया है, ताकि रोड्री की गैरमौजूदगी का असर कम किया जा सके।

रोड्री का भविष्य रियल मैड्रिड के दो अन्य मिडफील्डर ऑरेलियन चौमेनी और एडुआर्डो कैमाविंगा के भविष्य पर भी असर डाल सकता है। दोनों खिलाड़ियों में कई प्रीमियर लीग क्लबों की दिलचस्पी बताई जा रही है।

रिपोर्ट के मुताबिक, मैनचेस्टर यूनाइटेड लंबे समय से चौमेनी पर नजर रखे हुए है, लेकिन उनकी ऊंची ट्रांसफर फीस और वेतन के कारण फिलहाल कोई नई बातचीत नहीं हुई है। वहीं, कैमाविंगा में मैनचेस्टर सिटी, चेल्सी और आर्सेनल की भी रुचि है। हालांकि, सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या रियल मैड्रिड अपने इन खिलाड़ियों को क्लब छोड़ने की अनुमति देगा या नहीं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।