विमान ईंधन की ऊंची कीमतों को लेकर एयरलाइन, तेल कंपनियों से बातचीत जारी: नागरिक उड्डयन मंत्री
नई दिल्ली : केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू ने मंगलवार को कहा कि पश्चिम एशिया में जारी संकट के कारण विमान ईंधन की ऊंची कीमतों को लेकर मंत्रालय एयरलाइन तथा तेल कंपनियों के साथ बातचीत कर रहा है।केंद्रीय…

नई दिल्ली : केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू ने मंगलवार को कहा कि पश्चिम एशिया में जारी संकट के कारण विमान ईंधन की ऊंची कीमतों को लेकर मंत्रालय एयरलाइन तथा तेल कंपनियों के साथ बातचीत कर रहा है।केंद्रीय नागरिक उड्डयन ने राजधानी नई दिल्ली में इंडियन फाउंडेशन फॉर क्वालिटी मैनेजमेंट (आईक्यूएफएम) सम्मेलन से इतर यह बात कही। नायडू ने बताया कि एक जॉइंट वेंचर के जरिए भारत को दो साल के भीतर अपना पहला स्वदेशी सिविलियन एयरक्राफ्ट मिल जाएगा।नायडू ने कहा, ''सबसे महत्वपूर्ण बातों में से एक यह है कि पश्चिम एशिया संकट एटीएफ की कीमतों पर कितना बोझ डाल रहा है। हम विमानन कंपनियों और तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) के साथ बातचीत कर रहे हैं।''नागर विमानन मंत्री ने उम्मीद जताई कि संयुक्त उद्यम के जरिये भारत में दो साल के भीतर पहला स्वदेशी नागरिक विमान तैयार हो जाएगा। नायडू ने यह भी कहा कि सरकार देश में जेट इंजन बनाने की संभावना पर भी विचार करेगी लेकिन यह एक लंबी प्रक्रिया होगी।इससे पहले देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने विमान ईंधन की बढ़ती कीमतों के मद्देनजर घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन अधिभार बढ़ाने का ऐलान सोमवार को की थी। इंडिगो ने कहा था कि हाल के महीनों में एटीएफ की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना हुआ है, खासकर पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक स्थिति के बाद।एयरलाइन के अनुसार विमान ईंधन की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हुई है जो हाल में मासिक आधार पर करीब 14 फीसदी से अधिक रही है। इससे एटीएफ की लागत पिछले एक दशक में सबसे ऊंचे स्तरों में पहुंच गई है।उल्लेखनीय है कि एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) की बढ़ती हुई कीमतों के कारण विमानन कंपनियों को मुश्किलों का भी सामना करना पड़ रहा है। एटीएफ किसी भी एयरलाइन की परिचालन लागत का करीब 40 फीसदी है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
कच्चे तेल का दाम फिर से सातवें आसमान पर, 110 डॉलर प्रति बैरल हुआ भाव
नई दिल्ली : पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच कच्चे तेल का दाम फिर सातवें आसमान पर पहुंच गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में मई के बाद पहली बार ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतें 110 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गई है। क्रूड के…
थाइलैंड दौरे पर सीतारमण, आईएमएफ, विश्व बैंक की सालाना बैठकों में शामिल होंगी
नई दिल्ली : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बुधवार को थाइलैंड की चार दिवसीय आधिकारिक दौरे पर रवाना हो गईं। वह अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) तथा विश्व बैंक समूह की सालाना बैठकों के साथ-साथ जी-20 और जी-7 के…
ईपीएफओ ने कंपनियों से 28 दिसंबर से पहले पीएफ ट्रस्ट एमनेस्टी के लिए आवेदन करने को कहा
नई दिल्ली : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने मंगलवार को एक बार फिर कंपनियों से 28 दिसंबर की तय समय-सीमा से पहले पीएफ ट्रस्ट एमनेस्टी के लिए आवेदन करने को कहा है।श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में…
शेयर बाजार में लौटी हरियाली, सेंसेक्स 1109 अंक उछला, निफ्टी 359 अंक चढ़ा
नई दिल्ली : हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार गिरावट से उबरते हुए बढ़त के साथ हरे निशान पर बंद हुआ है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की टिप्पणियों और आईटी सेक्टर में उछाल से शेयर बाजार के दोनों…
