वापसी हुई दोस्ती की : डिविलियर्स ने बताई कोहली के साथ अनबन की कहानी
भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली और दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज एबी डिविलियर्स के बीच काफी गहरी दोस्ती है। एक-दूसरे के खिलाफ खेलने के साथ-साथ एबी और कोहली ने आईपीएल में एक ही टीम के लिए खेलते हुए नजर आए थे। हालांकि दोनों के बीच…

भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली और दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज एबी डिविलियर्स के बीच काफी गहरी दोस्ती है। एक-दूसरे के खिलाफ खेलने के साथ-साथ एबी और कोहली ने आईपीएल में एक ही टीम के लिए खेलते हुए नजर आए थे। हालांकि दोनों के बीच 2024 में बातचीत बंद हो गई थी।

साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर एबी डिविलियर्स ने एक शो के दौरान बताया कि विराट कोहली के निजी जीवन की एक जानकारी शेयर करने पर भारतीय क्रिकेटर ने उनसे कई महीने बात नहीं की थी। एबी डिविलियर्स ने बताया कि करीब एक साल बाद विराट कोहली ने उनसे बातचीत फिर से शुरू कर दी थी।
एबी डिविलियर्स ने कहा, ''भगवान का धन्यवाद, क्योंकि मैंने कुछ समय पहले जब वे अपने दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रहे थे, तब मैंने उसको लेकर बड़ी गलती कर दी थी। हालांकि मुझे तब राहत मिली, जब उसने दोबारा बात करना शुरू कर दिया। ये घटना 2024 की शुरुआत की है, जब विराट कोहली ने निजी कारणों की वजह से इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से अपना नाम वापस ले लिया था।
मीडिया में ये खबरें चल रही थी कि कोहली ने अनुष्का की देखभाल करने के लिए ब्रेक लिया है क्योंकि वो दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रहे थे और एबी डिविलियर्स ने अपने यूट्यूब चैनल पर गलती से इस रिपोर्ट को सही बता दिया था। उन्होंने बाद में भयानक गलती मानते हुए सार्वजनिक रूप से माफी मांगी थी।
एबी डिविलियर्स ने अपने बचाव में कहा था, ''परिवार पहले आता है, फिर क्रिकेट, मैंने अपने यूट्यूब चैनल पर बड़ी गलती की थी। वो जानकारी गलत थी और सच नहीं थी।
विराट को पारिवारिक कारणों से छुट्टी लेने का पूरा अधिकार है। मुझे लगता है कि विराट के परिवार के लिए जो भी सबसे अच्छा है, वह पहले आता है। कोई नहीं जानता कि वहां क्या हो रहा है, मैं बस इतना ही कर सकता हूं कि उसे शुभकामनाएं दूं। उसके ब्रेक का कारण जो भी हो, मुझे उम्मीद है कि वह इससे मजबूत, बेहतर और तरोताजा होकर वापस आएगा।"
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
