द इंडियन व्यू

लुइस सुआरेज़ ने रोनाल्डो नाज़ारियो को बताया 'सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ नंबर-9', साझा की तस्वीर

मोंटेवीडियो (उरुग्वे) : उरुग्वे के स्टार फुटबॉलर लुइस सुआरेज़ ने ब्राजील के महान फुटबॉलर रोनाल्डो नाज़ारियो के साथ मुलाकात के बाद भावुक पोस्ट साझा करते हुए उन्हें "सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ नंबर-9" बताया है। सुआरेज़ ने सोशल…

Ragwendra P Singh
July 17, 2026
1 min read
लुइस सुआरेज़ ने रोनाल्डो नाज़ारियो को बताया 'सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ नंबर-9', साझा की तस्वीर

मोंटेवीडियो (उरुग्वे) : उरुग्वे के स्टार फुटबॉलर लुइस सुआरेज़ ने ब्राजील के महान फुटबॉलर रोनाल्डो नाज़ारियो के साथ मुलाकात के बाद भावुक पोस्ट साझा करते हुए उन्हें "सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ नंबर-9" बताया है।

 

सुआरेज़ ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर रोनाल्डो नाज़ारियो के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की। इसके साथ उन्होंने लिखा, "सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ नंबर-9!"

 

रोनाल्डो नाज़ारियो को फुटबॉल इतिहास के महानतम स्ट्राइकरों में गिना जाता है। उन्होंने ब्राजील को विश्व कप जिताने में अहम भूमिका निभाई थी और अपने शानदार करियर के दौरान कई व्यक्तिगत और टीम सम्मान हासिल किए।

 

हैरी केन के साथ भी साझा की थी खास तस्वीर

 

इससे पहले फीफा विश्व कप 2026 के दौरान इंटर मियामी के स्ट्राइकर लुइस सुआरेज़ ने इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन के साथ भी एक खास पल साझा किया था।

 

सुआरेज़ ने एक्स पर दोनों खिलाड़ियों की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा था, "एक शानदार नंबर-9 के साथ! आपसे मिलकर खुशी हुई।"

 

तस्वीर में सुआरेज़ और केन एक-दूसरे की नंबर-9 जर्सी थामे नजर आए। दोनों दिग्गज स्ट्राइकरों ने गर्मजोशी से मुलाकात की और आपस में जर्सी का आदान-प्रदान किया, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी पसंद की गई।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।