द इंडियन व्यू

लीड्स टेस्ट Day 3 : राहुल-गिल क्रीज पर डटे, बारिश ने रोका खेल, बढ़त कायम

भारत ने पहले टेस्ट के तीसरे दिन रविवार को दूसरी पारी में बारिश के चलते खेल रोके जाने तक दो विकेट पर 90 रन बनाए। केएल राहुल (नाबाद 47) और शुभमन गिल (नाबाद छह) बनाकर क्रीज पर है। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी भारत की…

Ragwendra P Singh
June 22, 2025
3 min read
लीड्स टेस्ट Day 3 : राहुल-गिल क्रीज पर डटे, बारिश ने रोका खेल, बढ़त कायम

भारत ने पहले टेस्ट के तीसरे दिन रविवार को दूसरी पारी में बारिश के चलते खेल रोके जाने तक दो विकेट पर 90 रन बनाए। केएल राहुल (नाबाद 47) और शुभमन गिल (नाबाद छह) बनाकर क्रीज पर है। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने चौथे ही ओवर में यशस्वी जायसवाल (चार) का विकेट गवां दिया।

@BCCI

उन्हें ब्राइडन कार्स ने विकेटकीपर स्मिथ के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये साई सुदर्शन ने केएल राहुल के साथ दूसरे विकेट के लिये 66 रन जोड़े। दूसरे विकेट के रूप में साई सुदर्शन (30) आउट हुये। उन्हें बेन स्टोक्स ने आउट किया। भारत ने बूंदाबांदी के चलते खेल रोके जाने पर स्टंप के समय दो विकेट पर 90 रन बना लिये है।

केएल राहुल (नाबाद 47) और कप्तान शुभमन गिल (छह) रन बनाकर खेल रहे थे। इंग्लैंड से ब्राइडन कार्स और बेन स्टॉक्स ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

इससे पहले जसप्रीत बुमराह (पांच विकेट) प्रसिद्ध कृष्णा (तीन विकेट) और मोहम्मद सिराज (दो विकेट) की शानदार गेंदबाजी से भारत ने पहले टेस्ट के तीसरे दिन रविवार को इंग्लैंड को पहली पारी में 465 के स्कोर पर रोक कर छह रनों की मामूली बढ़त ले ली।

इंग्लैंड ने कल के तीन विकेट पर 209 रन से आगे खेलना शुरु किया। सुबह के सत्र में इंग्लैंड का पहला विकेट ऑली पोप के रूप में गिरा। उन्हें प्रसिद्ध कृष्णा ने विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों कैच आउट कराया। ऑली पोप ने 137 गेंदों में 14 चौकों की मदद से (106) रनों की पारी खेली।

इसके बाद बल्लेबाजी करने आये कप्तान बेन स्टोक्स ने हैरी ब्रूक के साथ पारी को संभालने का प्रयास किया। मोहम्मद सिराज ने बेन स्ट्रोक्स (20 रन) को पंत के हाथों कैच आउट कराकर इंग्लैंड को पांचवां झटका दिया। भारतीय गेंदबाजों ने पहले सत्र में दो विकेट झटके है लेकिन इंग्लैंड के बल्लेबाजो ने मैच पर अपना नियंत्रण बनाए रखा है।

हालांकि इंग्लैंड भारत के पहली पारी में बनाये गये स्कोर से 144 रन से पीछे हैं और भी उसके पांच विकेट शेष हैं। भोजनकाल के बाद प्रसिद्ध कृष्णा ने जेमी स्मिथ को (40) को आउटकर इंग्लैंड को छठा झटका दिया। इंग्लैंड का सातवां विकेट हैरी ब्रूक के रूप में गिरा। हैरी ब्रूक को (99) के स्कोर पर प्रसिद्ध कृष्णा ने आउट किया।

ब्राइडन कार्स (22) को सिराज ने, क्रिस वोक्स (38) और जॉश टंग (11) को बुमराह ने बोल्ड कर इंग्लैंड की पहली पारी का 100.4 ओवर मे 465 के स्कोर पर अंत कर दिया। इसके साथ ही भारत को छह रनों की मामूली बढ़त मिली।

भारत से जसप्रीत बुमराह ने पांच विकेट लिये। प्रसिद्ध कृष्णा को तीन विकेट मिले। मोहम्मद सिराज ने दो बल्लेबाजों को आउट किया। भारत ने पहली पारी में यशस्वी जायसवाल, कप्तान शुभमन गिल और ऋषभ पंत की शतकीय पारियों से 471 रन बनाया था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।