लखनऊ ने दूसरे दिन आठ स्वर्ण पदक जीतकर कायम किया दबदबा
लखनऊ। लखनऊ के खिलाड़ियों ने 42वीं सब जूनियर, 10वीं कैडेट, 44वीं जूनियर, 43वीं सीनियर क्योरगी एवं 10वीं पूमसे उत्तर प्रदेश राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप के दूसरे दिन विभिन्न वर्गों में शानदार प्रदर्शन करते हुए आठ स्वर्ण…

लखनऊ। लखनऊ के खिलाड़ियों ने 42वीं सब जूनियर, 10वीं कैडेट, 44वीं जूनियर, 43वीं सीनियर क्योरगी एवं 10वीं पूमसे उत्तर प्रदेश राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप के दूसरे दिन विभिन्न वर्गों में शानदार प्रदर्शन करते हुए आठ स्वर्ण समेत कई पदक अपने नाम किए।
उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वावधान में लखनऊ जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन द्वारा चैंपियनशिप का आयोजन केडी सिंह बाबू स्टेडियम स्थित भारत रत्न श्री अटल बिहारी बाजपेयी बहुउद्देश्यीय हॉल में किया जा रहा है। मंत्री कल आयोजित होने वाले समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
दूसरे दिन के परिणाम
बालिका सब जूनियर (32 किग्रा से कम) में लखनऊ की आशना राय ने स्वर्ण व सीतापुर की अरिका आजाद ने रजत पदक जीता। गाजियाबाद की अनवी सिंह व जौनपुर की नित्या श्री सिंह को कांस्य पदक मिले।
बालिका सब जूनियर (47 किग्रा से अधिक) में गोरखपुर की अर्शिता दुबे ने स्वर्ण, कानपुर की अद्रिका त्यागी ने रजत जबकि लखनऊ की अनैशा सिंह व प्रयागराज की ईशा देव ने कांस्य पदक जीते।
कैडेट बालक (53 किग्रा से कम) में लखनऊ के अविरल सिह ने स्वर्ण, प्रयागराज के अनय यादव ने रजत एवं चंदौली के शिवम निषाद व सहारनपुर के समर चौधरी ने कांस्य पदक जीते।
कैडेट बालिका (47 किग्रा से कम) में लखनऊ की रिया कश्यप ने स्वर्ण व लखनऊ की ही काव्या दिवाकर ने रजत पदक जीता। वाराणसी की समृद्धि व आजमगढ़ की खुशी कुमारी को कांस्य पदक मिले।
कैडेट बालिका (55 किग्रा से कम) में लखनऊ की इशिता ने स्वर्ण, कानपुर की अनन्या कटियार ने रजत एवं जौनपुर की ऋद्धि गुप्ता व बरेली की शांभवी परमार ने कांस्य पदक जीते।
कैडेट बालिका (59 किग्रा से अधिक) में लखनऊ की नव्या सिंह ने स्वर्ण व बरेली की अतुल्या श्रीवास्तव ने रजत पदक जीते। आगरा की शिवानी व प्रयागराज की नविका गुप्ता को कांस्य पदक मिले।
जूनियर बालक (48 किग्रा से कम) में सहारनपुर के अभिनव कुमार ने स्वर्ण, लखनऊ के चंदन कुमार ने रजत एवं प्रयागराज के आर्यन चौरसिया व मुरादाबाद के कुमार शांतनु ने कांस्य पदक जीते।
कैडेट बालिका व्यक्तिगत पूमसे में लखनऊ का दबदबा रहा जहां पीहू शाक्य ने स्वर्ण व काव्या दिवाकर ने रजत पदक जीते जबकि अंबेडकरनगर की अंजल व लखनऊ की अवनी त्रिवेदी ने कांस्य पदक जीते।
सब जूनियर बालिका (20 किग्रा से कम) में सभी पदक लखनऊ के नाम रहे जहां अनिका गुप्ता ने स्वर्ण, अनन्या कश्यप ने रजत जबकि इंदु यादव व मनिका कुशवाहा ने कांस्य पदक जीते।
कैडेट बालिका टीम पूमसे में लखनऊ की वेदांशी पाठक, काव्या दिवाकर, अक्षिता मिश्रा की टीम ने स्वर्ण, लखनऊ की ही परी गौड़, मानवी पाण्डेय, अलंकृता पाण्डेय की टीम ने रजत व लखीमपुर की अविका शर्मा, अनन्या मौर्या व अदिति कश्यप की टीम ने कांस्य पदक जीते।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
