राज्य यूथ एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए एक अगस्त को होंगे चयन ट्रायल
लखनऊ। लखनऊ जिला एथलेटिक्स संघ की देखरेख में राज्य स्तरीय यूथ एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए लखनऊ टीम के गठन के लिये चयन ट्रायल एक अगस्त को आयोजित किए जाएंगे। ट्रायल सुबह आठ बजे से केडी सिंह बाबू स्टेडियम में होंगे, जिसमें…

लखनऊ। लखनऊ जिला एथलेटिक्स संघ की देखरेख में राज्य स्तरीय यूथ एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए लखनऊ टीम के गठन के लिये चयन ट्रायल एक अगस्त को आयोजित किए जाएंगे। ट्रायल सुबह आठ बजे से केडी सिंह बाबू स्टेडियम में होंगे, जिसमें जिले के प्रतिभाशाली एथलीट विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
लखनऊ जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव बीआर वरुण ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य एथलेटिक्स संघ के तत्वावधान में सात और आठ अगस्त को प्रयागराज में राज्य स्तरीय यूथ एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित होगी। चयन ट्रायल के आधार पर गठित लखनऊ टीम इस प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेगी और पदकों के लिए चुनौती पेश करेगी।

प्रतियोगिता में वही खिलाड़ी भाग लेने के पात्र होंगे जिनकी जन्मतिथि 4 सितंबर 2008 से 3 सितंबर 2010 के बीच है। चयन ट्रायल के दौरान 100, 200, 400 और 1000 मीटर दौड़, 5000 मीटर रेस वॉक, 110 मीटर हर्डल (बालक), 100 मीटर हर्डल (बालिका), लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, भाला फेंक तथा डिस्कस थ्रो जैसी स्पर्धाओं में खिलाड़ियों का प्रदर्शन परखा जाएगा।
संघ ने जिले के सभी पात्र खिलाड़ियों से समय पर ट्रायल में पहुंचने की अपील की है। इच्छुक खिलाड़ी अधिक जानकारी के लिए एक अगस्त की सुबह केडी सिंह बाबू स्टेडियम में जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव बीआर वरुण से संपर्क कर सकते हैं। उनका मोबाइल नंबर 9415027942 है।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
