द इंडियन व्यू

रोहित शर्मा पर रवि शास्त्री का बड़ा बयान, बोले- आलोचकों को मिला करारा जवाब

रोहित शर्मा ने हाल ही में लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में ऐतिहासिक शतक जड़ा। इस मैच से पहले रोहित के रिटायरमेंट की अटकलें लग रही थीं। हालांकि, बीसीसीआई ने स्पष्ट किया कि लॉर्ड्स वनडे 'हिटमैन' का आखिरी मैच…

Ragwendra P Singh
July 22, 2026
3 min read
रोहित शर्मा पर रवि शास्त्री का बड़ा बयान, बोले- आलोचकों को मिला करारा जवाब

रोहित शर्मा ने हाल ही में लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में ऐतिहासिक शतक जड़ा। इस मैच से पहले रोहित के रिटायरमेंट की अटकलें लग रही थीं। हालांकि, बीसीसीआई ने स्पष्ट किया कि लॉर्ड्स वनडे 'हिटमैन' का आखिरी मैच नहीं।

रोहित ने भी यहां 138 रन बनाकर आलोचकों का मुंह बंद कर दिया। वह लॉर्ड्स में शतक जड़ने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर हैं। भारत बनाम इंग्लैंड वनडे सीरीज समाप्त होने के बाद वहां ‘द हंड्रेड’ 2026 शुरू हो गया है। टूर्नामेंट का पहला मैच एमआई लंदन और सनराइजर्स लीड्स के बीच खेला गया।

रोहित लंदन के केनिंग्टन ओवल में एमआई लंदन को सपोर्ट करने पहुंचे। यह मुंबई इंडियंस (एमआई) की सिस्टर फ्रेंचाइजी है। रोहित ने यह मैच नीता अंबानी के साथ बैठकर देखा, जो एमआई की मालकिन हैं। रोहित ने आईपीएल में बतौर कप्तान एमआई के लिए पांच ट्रॉफी जीती हैं।

साभार : गूगल

एमआई लंदन बनाम सनराइजर्स लीड्स मैच के दौरान जब स्क्रीन पर रोहित को दिखाया गया तो कमेंट्री कर रहे रवि शास्त्री ने 'हिटमैन' की शान में कसीदा पढ़ा। भारतीय टीम के पूर्व हेड कोच शास्त्री ने कहा, ''रोहित अपने आलोचकों को चुप कराने के बाद अच्छा और रिलैक्स्ड महसूस कर रहे होंगे।

इंग्लैंड सीरीज के आखिरी वनडे मैच से पहले बहुत शोर मचा, और फिर उन्होंने जवाब दिया। रोहित ने शतक जड़कर बल्ले से एक करारा तमाचा मारा। उन्होंने 138 रन बनाए। यह उनका लॉर्ड्स में पहला शतक। वह काफी कुछ देख चुके हैं। उन्होंने कप्तान के तौर पर मुंबई इंडियंस के लिए पांच खिताब जीते हैं।

39 वर्षीय रोहित आईपीएल में मुंबई का हिस्सा हैं लेकिन अब बतौर प्लेयर खेलते हैं। मुंबई की कमान फिलहाल हार्दिक पांड्या के पास है। इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने भविष्य को लेकर जारी अटकलों के बीच रोहित ने स्पष्ट किया कि उन्हें इस 'शोर (आलोचना, अफवाहें, अटकलें और लगातार होने वाली चर्चाएं)' की पूरी जानकारी है, लेकिन इससे उन पर कोई फर्क नहीं पड़ता।

'हिटमैन' ने लॉर्ड्स वनडे के बाद कहा, ''जब से मैंने इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया है, तब से इस तरह की बातें सुनता आ रहा हूं। जब तक मैं खेलता रहूंगा, यह चलता रहेगा। इसलिए इससे मुझे ज्यादा फर्क नहीं पड़ता।

उन्होंने कहा, ''मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण यह है कि मैं मैदान पर क्या करता हूं और टीम की सफलता में कितना योगदान देता हूं। मेरा पूरा ध्यान उसी पर रहता है। शोर रहने दीजिए, अगर शोर नहीं होगा तो मजा भी नहीं आएगा। मेरा काम मैदान के भीतर है, बाकी लोगों का काम मैदान के बाहर। मैं इसी नजरिए से इसे देखता हूं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।