द इंडियन व्यू

रोहित शर्मा के भविष्य पर सस्पेंस खत्म, बीसीसीआई ने अफवाहों को किया खारिज

बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने रोहित शर्मा के वनडे क्रिकेट भविष्य को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगा दिया है। सैकिया ने कहा है कि इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में होने वाला तीसरा और आखिरी वनडे रोहित शर्मा का आखिरी मुकाबला…

Ragwendra P Singh
July 18, 2026
2 min read
रोहित शर्मा के भविष्य पर सस्पेंस खत्म, बीसीसीआई ने अफवाहों को किया खारिज

बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने रोहित शर्मा के वनडे क्रिकेट भविष्य को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगा दिया है। सैकिया ने कहा है कि इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में होने वाला तीसरा और आखिरी वनडे रोहित शर्मा का आखिरी मुकाबला नहीं होगा।

पिछले कुछ दिनों से ऐसी खबरें सामने आ रही थीं कि इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का आखिरी मैच रोहित शर्मा के वनडे करियर का अंतिम मैच हो सकता है।

बीसीसीआई सचिव ने इन खबरों को केवल अटकलबाजी बताया। बीसीसीआई सचिव सैकिया ने एक समाचार एजेंसी से कहा, "रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर कई तरह की बातें चल रही हैं। बोर्ड के स्तर पर ऐसी कोई चर्चा नहीं हुई है। मैं साफ तौर पर कहना चाहता हूं कि ऐसी कोई चर्चा नहीं हुई है कि रोहित रविवार को लॉर्ड्स में अपना आखिरी मैच खेलेंगे।"

साभार : गूगल

सैकिया ने कहा है कि रोहित भारतीय वनडे टीम के नियमित सदस्य हैं और जब तक वह टीम का हिस्सा हैं, तब तक देश का प्रतिनिधित्व करते रहेंगे। लॉर्ड्स का मुकाबला रोहित शर्मा के वनडे करियर का अंत नहीं है। गौरतलब है कि रोहित शर्मा ने साल 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप तक खेलने की इच्छा जाहिर की है।

हालांकि, इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा सीरीज के शुरुआती दो मैचों में उनके बल्ले से बड़ी पारी नहीं निकल पाई। उन्होंने पहले मुकाबले में 11 रन और दूसरे वनडे में 26 रन बनाए।

कार्डिफ में खेले गए दूसरे वनडे में इंग्लैंड के हाथों भारत की हार के बाद टीम इंडिया के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने भी रोहित का समर्थन किया था। उन्होंने कहा कि रोहित जैसे बड़े खिलाड़ी पर प्रदर्शन या भविष्य को लेकर किसी तरह का दबाव नहीं हो सकता।

कोटक ने कहा कि रोहित एक शानदार खिलाड़ी हैं और शुरुआती दो मैचों में रन नहीं बनने से उनकी क्षमता पर कोई असर नहीं पड़ता। उन्होंने यह भी कहा कि दूसरे वनडे में ऐसा लग रहा था कि रोहित एक बड़ी पारी खेल सकते थे, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।