रोहित पर अफवाहें बेबुनियाद, गंभीर पर भी नहीं होगा कोई बदलाव: बीसीसीआई
रोहित शर्मा के रिटायरमेंट से लेकर गौतम गंभीर की नौकरी जाने तक बीसीसीआई की तरफ से सभी सवालों के जवाब दिए गए हैं। इंग्लैंड दौरे पर बोला जा रहा था कि हिटमैन आखिरी वनडे के बाद रिटायरमेंट का ऐलान कर सकते हैं। मैच से पहले…

रोहित शर्मा के रिटायरमेंट से लेकर गौतम गंभीर की नौकरी जाने तक बीसीसीआई की तरफ से सभी सवालों के जवाब दिए गए हैं। इंग्लैंड दौरे पर बोला जा रहा था कि हिटमैन आखिरी वनडे के बाद रिटायरमेंट का ऐलान कर सकते हैं। मैच से पहले क्रिकेट का बाजार इस खबर से काफी गर्म था।
हालांकि रोहित ने तीसरे वनडे में 138 रनों की धुआंधार पारी खेल अपने आलोचकों के मुंह पर ताला लगा दिया और यह भी साफ कर दिया कि उनकी नजरें 2027 वर्ल्ड कप खेलने पर है। वहीं यूके टूर पर तीनों सीरीज गंवाने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर की जॉब पर भी सवाल उठने लगे है।
आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज हारने के बाद भारत को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज में हार का सामना करना पड़ा। यूके टूर पर भारत 10 में से सिर्फ 1 ही मैच जीत पाया। इस सभी मुद्दों पर बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने बयान दिया है।

आगरा में यूपी टी-20 लीग के चौथे सीजन के लिए मिनी ऑक्शन का उद्घाटन करते हुए शुक्ला ने रोहित और गंभीर को लेकर बात की। राजीव शुक्ला ने रिपोर्टर्स से कहा, "रोहित शर्मा हमारी टीम का हिस्सा हैं और खेल रहे हैं। मीडिया और सोशल मीडिया पर जो बातें चल रही हैं, उनका कोई मतलब नहीं है। अभी उनके रिटायरमेंट का कोई सवाल ही नहीं है।"
शुक्ला ने इंडिया की मौजूदा लीडरशिप का भी सपोर्ट किया और इस बात को खारिज कर दिया कि हेड कोच गौतम गंभीर और कैप्टन शुभमन गिल की जांच के बावजूद टॉप पर बदलाव की जरूरत है। उन्होंने कहा, "हर किसी को अपनी राय रखने का हक है, लेकिन टीम में कौन रहेगा और कौन नहीं, यह फैसला सिलेक्टर्स का है। इंडियन टीम अच्छा परफॉर्म कर रही है और मैच जीत रही है, इसलिए अभी किसी भी बदलाव की जरूरत नहीं है।"
बीसीसीआई द्वारा जारी किये एक वीडियो में रोहित ने बोला था, "मेरा काम बैटिंग करना है। आओ और खेलो, अपने देश को रिप्रेजेंट करो... जब से मैंने डेब्यू किया है, शोर तो था ही। जब तक मैं वहां रहूंगा, शोर रहेगा। मेरे लिए कोई फर्क नहीं पड़ता। मायने यह रखता है कि मैं मैदान पर क्या करता हूं।"
भारतीय टीम इस समय जिम्बाब्वे दौरे पर है। गौतम गंभीर को यूके टूर के बाद रेस्ट दिया गया है। उनकी जगह वीवीएस लक्षमण टीम इंडिया के साथ बतौर हेड कोच गए हैं। उनकी कोचिंग में भारत ने पहले ही टी20 में जीत दर्ज की।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
