द इंडियन व्यू

डेम्पो गोवा ने बढ़ाया जीत का सिलसिला, अब खिताब से एक कदम दूर

गोवा : ओलंपियन अल्वारो रोब्लेस के शानदार प्रदर्शन की बदौलत डेम्पो गोवा चैलेंजर्स ने शुक्रवार को खेले गए पहले सेमीफाइनल में पूर्व चैंपियन दबंग दिल्ली टीटीसी को 8-2 से हराकर बटरफ्लाई अल्टीमेट टेबल टेनिस (यूटीटी) सीजन-7,…

Ragwendra P Singh
July 24, 2026
3 min read
डेम्पो गोवा ने बढ़ाया जीत का सिलसिला, अब खिताब से एक कदम दूर

गोवा : ओलंपियन अल्वारो रोब्लेस के शानदार प्रदर्शन की बदौलत डेम्पो गोवा चैलेंजर्स ने शुक्रवार को खेले गए पहले सेमीफाइनल में पूर्व चैंपियन दबंग दिल्ली टीटीसी को 8-2 से हराकर बटरफ्लाई अल्टीमेट टेबल टेनिस (यूटीटी) सीजन-7, पावर्ड बाय चैटजीपीटी के फाइनल में जगह बना ली।

स्पेन के रोब्लेस ने पुरुष एकल और मिश्रित युगल दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज कर गोवा की अपराजित लय को बरकरार रखा और टीम को खिताब से सिर्फ एक जीत दूर पहुंचा दिया। गोवा ने मुकाबले की शुरुआत से ही दबदबा बनाया और शुरुआती बढ़त हासिल करने के बाद चौथे मैच में जीत सुनिश्चित कर ली।

हालांकि मारिया शियाओ ने बर्नाडेट स्ज़ोक्स के खिलाफ वापसी करते हुए दिल्ली की ओर से एकमात्र जीत दिलाई, लेकिन इसके बाद रोब्लेस और युवा खिलाड़ी सिंड्रेला दास ने मिश्रित युगल में शानदार प्रदर्शन कर गोवा को जीत के करीब पहुंचा दिया। अंत में अभिनंध पी.बी. ने दिल्ली के कप्तान साथियान ज्ञानसेकरण को हराकर टीम की फाइनल में जगह पक्की कर दी।

PICTURE CREDIT - BUTTERFLY UTT

टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया (टीटीएफआई) के तत्वावधान में तथा नीरज बजाज और वीटा दानी द्वारा प्रोमोट किए जा रहे बटरफ्लाई यूटीटी सीजन-7 में दुनिया भर के 42 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें 14 ओलंपियन शामिल हैं। लीग का उद्देश्य उच्च स्तरीय प्रतिस्पर्धा और सालभर चलने वाली विकास पहलों के माध्यम से भारतीय टेबल टेनिस को मजबूत बनाना है।

रोब्लेस ने पहले मैच में यूसेफ अब्देलअज़ीज़ को सीधे गेमों में हराकर गोवा को शानदार शुरुआत दिलाई। पहले दो गेम आसानी से जीतने के बाद उन्होंने तीसरे गेम में 7-10 से पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी करते हुए मुकाबला 3-0 से अपने नाम किया और टीम को 3-0 की बढ़त दिला दी।

PICTURE CREDIT - BUTTERFLY UTT

दिल्ली ने इसके बाद मारिया शियाओ के जरिए वापसी की। पहले गेम में करीबी हार झेलने के बाद उन्होंने बर्नाडेट स्ज़ोक्स के खिलाफ अगले दोनों गेम जीतकर अंतर कम किया। लेकिन रोब्लेस और सिंड्रेला दास की जोड़ी ने मिश्रित युगल में साथियान ज्ञानसेकरण और मारिया शियाओ को सीधे गेमों में हराकर गोवा को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया।

निर्णायक मुकाबले में अभिनंध पी.बी. ने साथियान ज्ञानसेकरन के खिलाफ शानदार संयम दिखाया और 11-9 से जीत दर्ज कर गोवा को फाइनल का टिकट दिलाया। लीग चरण में अपराजित रहने वाली यूटीटी इतिहास की पहली टीम बनने के बाद अब डेम्पो गोवा चैलेंजर्स ऐतिहासिक खिताब से केवल एक जीत दूर है।

अल्वारो रोब्लेस को चैटजीपीटी मैच आईक्यू प्लेयर ऑफ द टाई और फॉरेन प्लेयर ऑफ द टाई चुना गया। सिंड्रेला दास को इंडियन प्लेयर ऑफ द टाई का पुरस्कार मिला, जबकि मारिया शियाओ को बिसलेरी शॉट ऑफ द टाई सम्मान से नवाजा गया।

बटरफ्लाई यूटीटी सीजन-7 के सभी मुकाबलों का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स खेल (हिंदी), स्टार स्पोर्ट्स तमिल 2 एचडी और स्टार स्पोर्ट्स तमिल 3 एचडी पर किया जा रहा है, जबकि जियोहॉटस्टार पर हिंदी, तमिल और अंग्रेजी में लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध है।


  • अंतिम परिणाम:

  • डेम्पो गोवा चैलेंजर्स 8-2 दबंग दिल्ली टीटीसी

  • * अल्वारो रोब्लेस ने यूसेफ अब्देलअज़ीज़ को 3-0 (11-8, 11-4, 11-10) से हराया।
    * बर्नाडेट स्ज़ोक्स मारिया शियाओ से 1-2 (11-10, 6-11, 4-11) से हार गईं।
    * अल्वारो रोब्लेस/सिंड्रेला दास ने साथियान ज्ञानसेकरन/मारिया शियाओ को 3-0 (11-9, 11-8, 11-3) से हराया।
    * अभिनंध पी.बी. ने साथियान ज्ञानसेकरन को 11-9 से हराया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।