द इंडियन व्यू

रूसी विदेश मंत्री का फर्जी वीडियो शेयर करने पर प्रशांत भूषण के खिलाफ FIR, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दर्ज किया केस

Poonam Kumari
November 5, 2026
3 min read
रूसी विदेश मंत्री का फर्जी वीडियो शेयर करने पर प्रशांत भूषण के खिलाफ FIR, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दर्ज किया केस

विवेक ओझा

नई दिल्ली: रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव का एक कथित डॉक्टर्ड (छेड़छाड़ किया गया) वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। यह कार्रवाई विदेश मंत्रालय (MEA) की फैक्ट-चेक यूनिट द्वारा वीडियो को फर्जी करार दिए जाने के बाद की गई है।

FIR की Details

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने यह मामला 3 नवंबर, 2026 को साइबर पेट्रोलिंग के दौरान दर्ज किया। पुलिस के मुताबिक, सोशल मीडिया हैंडल @thequotesnews ने दावा किया था कि प्रशांत भूषण के X (पूर्व में ट्विटर) हैंडल @pbhushan1 से रूस के विदेश मंत्री का भारत विरोधी कथित डॉक्टर्ड वीडियो शेयर किया गया है।

एफआईआर संख्या 263/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 336(4), 353(1)(c), 356 और 340(2) के साथ-साथ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (IT Act) की धारा 66C के तहत मामला दर्ज किया गया है।

* BNS की धारा 336(4): प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के इरादे से फर्जी दस्तावेज तैयार करना।

* BNS की धारा 353(1)(c): झूठी सूचना या अफवाह के जरिए विभिन्न वर्गों के बीच अपराध के लिए उकसाना।

* BNS की धारा 356: मानहानि।

* BNS की धारा 340(2): फर्जी दस्तावेज या इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड को असली बताकर इस्तेमाल करना।

* IT Act की धारा 66C: किसी अन्य व्यक्ति की डिजिटल पहचान का धोखाधड़ी से इस्तेमाल करना।

वीडियो में क्या था?

यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें कथित तौर पर रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव को भारत की आलोचना करते हुए दिखाया गया था। हालांकि, विदेश मंत्रालय की फैक्ट-चेक यूनिट ने इस वीडियो को "डिजिटल रूप से हेरफेर" किया गया बताया था। वहीं, रूसी दूतावास ने भी इसे AI से तैयार की गई फर्जी सामग्री करार देते हुए लोगों से इसे साझा न करने की अपील की थी।

क्या कहा जा रहा है?

पुलिस का कहना है कि इस वीडियो के जरिए भ्रामक, मानहानिकारक और भड़काऊ सामग्री फैलाने की कोशिश की गई, जिससे सार्वजनिक उपद्रव और अफवाहें फैलने का खतरा था।

राजनीतिक प्रतिक्रिया

इस मामले पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने प्रशांत भूषण पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, "यह भारत की छवि को खराब करने की साजिश है। पहले भी प्रशांत भूषण ने यह फर्जी खबर फैलाई थी कि जज और मंत्री बैडमिंटन खेलने लंदन गए थे। रूसी विदेश मंत्री का जो वीडियो इस पोस्ट में इस्तेमाल किया गया है, वह फर्जी है!"

आगे की जांच

फिलहाल, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल मामले की सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि इस मामले में आगे क्या कानूनी कार्रवाई होती है और प्रशांत भूषण की ओर से इस पर क्या प्रतिक्रिया आती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें