रिश्तों को खास तरह से पेश करती है मुदस्सर अजीज की फिल्में : आदित्य सील
मुंबई। अभिनेता आदित्य सील जल्द ही कॉमेडी-ड्रामा फिल्म मेरे हसबैंड की बीवी में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन मुदस्सर अजीज ने किया है। अभिनेता ने बताया कि अजीज अपनी फिल्मों में रिश्तों को खास तरह से पेश करते हैं, जो इस…

मुंबई। अभिनेता आदित्य सील जल्द ही कॉमेडी-ड्रामा फिल्म मेरे हसबैंड की बीवी में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन मुदस्सर अजीज ने किया है। अभिनेता ने बताया कि अजीज अपनी फिल्मों में रिश्तों को खास तरह से पेश करते हैं, जो इस अपकमिंग फिल्म में भी देखने को मिलेगा।
आदित्य ने बताया कि इस फिल्म का हिस्सा बनना उनके लिए बेहद रोमांचक रहा। उन्होंने कहा, “यह फिल्म हास्य, ड्रामा और भावनाओं से भरी हुई है। जब मैंने इसकी स्क्रिप्ट सुनी, तो मुझे तुरंत लगा कि मुझे इस फिल्म का हिस्सा बनना चाहिए।”
उन्होंने आगे बताया कि इस फिल्म में मजेदार किरदार और कॉमेडी का बेहतरीन तालमेल है। आदित्य ने कहा, “मुदस्सर अजीज के साथ काम करने का मेरा अनुभव शानदार रहा। उन्हें कॉमेडी की गहरी समझ है और वे रिश्तों को एक नए तरीके से पेश करते हैं। उनकी कहानियां कॉमेडी और सार्थकता का सही संतुलन बनाती हैं, जो मुझे बहुत पसंद आया।”
पूजा एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी मेरे हसबैंड की बीवी का निर्माण जैकी भगनानी, वाशु भगनानी और दीपशिखा देशमुख ने किया है, जिसमें हल्की-फुल्की कॉमेडी से भरपूर है।
फिल्म की कहानी एक ऐसे व्यक्ति की है, जो प्रेम में फंस जाता है। उसकी पूर्व पत्नी उस वक्त उसकी जिंदगी में लौट आती है, जब वह गर्लफ्रेंड के साथ लाइफ स्पेंड करने लगता है, जिससे कई मजेदार गलतफहमियां जन्म लेती हैं।
फिल्म निर्माताओं ने 6 फरवरी को फिल्म का एक नया गाना गोरी है कलाइयां रिलीज किया है, जिसे संगीतकार जोड़ी अक्षय और आईपी ने कंपोज किया है।
निर्देशक मुदस्सर अजीज ने कहा कि इस गाने के जरिए दर्शकों को पुराने बॉलीवुड गानों की याद दिलाने की कोशिश की गई है। उन्होंने कहा, “मुझे हमेशा से ऐसे गाने पसंद रहे हैं और इस फिल्म में मुझे इसे आजमाने का मौका मिला।”
रैपर बादशाह ने भी इस गाने को लेकर उत्साह जताया और कहा, “गोरी है कलाइयां” इस सीजन का सबसे बेहतरीन गाना है। फिल्म की पूरी टीम को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं और दर्शक इसे लेकर काफी उत्साहित हैं।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में ‘भारत टैक्सी’ सेवा का शुभारंभ, सहकारिता मॉडल से युवाओं और महिलाओं को मिलेगा रोजगार
मुंबई ( राघवेंद्र प्रताप सिंह) : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘सहकार से समृद्धि’ के विजन और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में सहकारिता आधारित मोबिलिटी मॉडल को आगे बढ़ाते हुए महाराष्ट्र में ‘भारत…
महाराष्ट्र में महंगा होगा दूध, दही-पनीर के भी बढ़ेंगे दाम; कब से लागू होंगी नई कीमतें?
मुंबई ( इंडियन व्यू टीम) : महाराष्ट्र में गाय और भैंस दोनों के दूध की कीमत बढ़ने जा रही है। यहां दूध की कीमत में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी होने जा रही है। नई कीमतें मंगलवार, 11 अगस्त से लागू होंगी। दूध के साथ…
गृह मंत्री अमित शाह ने अजीत डोभाल को लोकमान्य तिलक नेशनल अवॉर्ड से किया सम्मानित
पुणे ( इंडियन व्यू टीम) : महाराष्ट्र के पुणे में शनिवार को आयोजित समारोह में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल को प्रतिष्ठित लोकमान्य तिलक नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने…
प्रो कबड्डी लीग का 12वां सीजन 29 अगस्त से
मुंबई : प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) का बहुप्रतीक्षित सीज़न-12 शुक्रवार, 29 अगस्त से शुरू होगा। ग्यारह रोमांचक और सफल सीज़नों के बाद अब लीग अपने 12वें अध्याय की ओर बढ़ रही है, जो दर्शकों के लिए एक बार फिर से जबरदस्त रोमांच…
