राष्ट्रीय मुए थाई चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश को तीसरा स्थान
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महार्षि दयानंद यूनिवर्सिटी रोहतक, हरियाणा में नौ से 14 जून तक आयोजित राष्ट्रीय सीनियर मुए थाई चैंपियनशिप में तीसरा स्थान प्राप्त किया। उत्तर प्रदेश ने 22 स्वर्ण सहित…

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महार्षि दयानंद यूनिवर्सिटी रोहतक, हरियाणा में नौ से 14 जून तक आयोजित राष्ट्रीय सीनियर मुए थाई चैंपियनशिप में तीसरा स्थान प्राप्त किया।

उत्तर प्रदेश ने 22 स्वर्ण सहित 65 पदक जीते। इस राष्ट्रीय चैंपियनशिप में 27 राज्यों एवं 2 केन्द्र शासित राज्यों के 1200 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। विजेता टीम का खिताब हरियाणा व उपविजेता टीम का खिताब राजस्थान ने जीता।
उत्तर प्रदेश टीम की इस सफलता पर मुए थाई एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष मनोज वर्मा, जनरल सेक्रेटरी अतुल पाण्डेय, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट सैयद इमरान हुसैन, वाइस प्रेसिडेंट अभिषेक मौर्या ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उत्तर प्रदेश के कोच दिनेश कुमार, अजहर खान व संतोष राय थे। मैनेजर राजेश वर्मा व अजय अग्रवाल थे।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
