द इंडियन व्यू

राष्ट्रमंडल खेल: शॉटपुट एफ57 में भारत का ऐतिहासिक गोल्ड- सिल्वर, सोमन राणा बने चैंपियन

राष्ट्रमंडल खेल में भारतीय पैरा एथलीटों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए शनिवार को पुरुषों की शॉटपुट एफ57 स्पर्धा में ऐतिहासिक डबल पोडियम हासिल किया। सोमन राणा ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि शुभम जुयाल ने रजत पदक अपने नाम किया।…

Ragwendra P Singh
August 1, 2026
2 min read
राष्ट्रमंडल खेल: शॉटपुट एफ57 में भारत का ऐतिहासिक गोल्ड- सिल्वर, सोमन राणा बने चैंपियन

राष्ट्रमंडल खेल में भारतीय पैरा एथलीटों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए शनिवार को पुरुषों की शॉटपुट एफ57 स्पर्धा में ऐतिहासिक डबल पोडियम हासिल किया। सोमन राणा ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि शुभम जुयाल ने रजत पदक अपने नाम किया।

कैमरून के सेड्रिक इद्रिस लेकेजो अजामद्जी 12.57 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ कांस्य पदक जीतने में सफल रहे। यह राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में पुरुषों की शॉटपुट एफ57 स्पर्धा में भारत का पहला स्वर्ण पदक है। साथ ही इस स्पर्धा में पहली बार भारत के दो खिलाड़ियों ने एक साथ पोडियम पर जगह बनाई।

10 खिलाड़ियों की प्रतियोगिता में सभी एथलीटों को छह-छह प्रयास मिले। भारतीय खिलाड़ियों में सबसे पहले शुभम जुयाल ने अपना अभियान शुरू किया और पहले ही प्रयास में 13.08 मीटर की दूरी तय कर शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। उनका अंतिम प्रयास 13.28 मीटर रहा, जो उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन साबित हुआ।

@TheKhelIndia

इसके बाद मैदान में उतरे सोमन राणा ने दूसरे प्रयास में 13.40 मीटर का शानदार थ्रो कर शुभम को पीछे छोड़ दिया और स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। इसके बाद कोई भी खिलाड़ी उनके प्रदर्शन को पार नहीं कर सका।

ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में ट्रैक एवं फील्ड स्पर्धाओं में यह भारत का तीसरा स्वर्ण पदक है, जबकि शुभम जुयाल देश के सातवें रजत पदक विजेता बने।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।