द इंडियन व्यू

राष्ट्रमंडल खेल: प्रीति पवार और जैस्मिन लांबोरिया ने जीते स्वर्ण पदक

नई दिल्ली ( राघवेंद्र प्रताप सिंह) : ग्लासगो में राष्ट्रमंडल खेलों में आज भारत ने दो और स्वर्ण पदक जीत लिए हैं। मुक्केबाजी में प्रीति पवार और जैस्मिन लेम्बोरिया ने स्‍वर्ण पदक जीते। प्रीति ने महिलाओं के 54 किलोग्राम और…

Ragwendra P Singh
August 1, 2026
2 min read
राष्ट्रमंडल खेल: प्रीति पवार और जैस्मिन लांबोरिया ने जीते स्वर्ण पदक

नई दिल्ली ( राघवेंद्र प्रताप सिंह) :  ग्लासगो में राष्ट्रमंडल खेलों में आज भारत ने दो और स्वर्ण पदक जीत लिए हैं। मुक्केबाजी में प्रीति पवार और जैस्मिन लेम्बोरिया ने स्‍वर्ण पदक जीते। प्रीति ने महिलाओं के 54 किलोग्राम और जैस्मिन ने 57 किलोग्राम वर्ग में यह पदक हासिल किए। पुरुषों के 55 किलोग्राम वर्ग में जादुमणि सिंह ने रजत पदक जीता।

 

इसके अलावा पुरुषों के ट्रिपल जंप में प्रवीण चित्रावेल ने रजत और सेल्वा प्रभु तिरुमरन ने कांस्य पदक अपने नाम किए।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेल में महिलाओं की 54 किलोग्राम भारवर्ग मुक्केबाजी स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर प्रीति पवार को बधाई दी है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में राष्ट्रपति ने कहा कि यह उपलब्धि प्रीति के धैर्य और उत्कृष्ट कौशल का प्रमाण है। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। राष्ट्रपति ने महिलाओं के 57 किलोग्राम भारवर्ग मुक्केबाजी स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर जैस्मिन लांबोरिया को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि जैस्मिन की कड़ी मेहनत, दृढ़ संकल्प और शानदार प्रदर्शन ने देश का गौरव बढ़ाया है। राष्ट्रपति ने उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर सफलता की शुभकामनाएं दीं।

नई दिल्ली ( राघवेंद्र प्रताप सिंह) :  उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन ने महिला मुक्केबाजी स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर प्रीति पवार और जैस्मीन लैंबोरिया को बधाई दी है। सोशल मीडिया पोस्ट साझा करते हुए, उपराष्ट्रपति ने राष्ट्रमंडल खेलों 2026 में पुरुषों की ट्रिपल जंप स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर प्रवीण चित्रवेल और कांस्य पदक जीतने पर सेल्वा प्रभु को भी बधाई दी। श्री राधाकृष्णन ने कहा कि उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन, कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प ने देश को गौरवान्वित किया है। उपराष्ट्रपति ने कामना की कि वे देश के लिए और भी गौरव अर्जित करें।

 

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।