राष्ट्रमंडल खेल 2026: मीराबाई चानू ने जीता स्वर्ण, लगाई सोने की हैट्रिक
ग्लासगो : भारतीय स्टार भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिलाओं के 48 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीत लिया। इसके साथ ही उन्होंने ग्लासगो में भारत का पहला स्वर्ण पदक…

ग्लासगो : भारतीय स्टार भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिलाओं के 48 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीत लिया। इसके साथ ही उन्होंने ग्लासगो में भारत का पहला स्वर्ण पदक दिलाने के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीसरा स्वर्ण जीतकर इतिहास रच दिया।
मीराबाई चानू ने प्रतियोगिता के स्नैच वर्ग में दो बार रिकॉर्ड तोड़ते हुए 85 किलोग्राम वजन उठाया। इसके बाद क्लीन एंड जर्क में 105 किलोग्राम वजन सफलतापूर्वक उठाकर कुल 190 किलोग्राम के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उनके दमदार प्रदर्शन के सामने अन्य प्रतियोगी काफी पीछे रह गए।
इस उपलब्धि के साथ मीराबाई ने राष्ट्रमंडल खेलों में अपने स्वर्णिम अभियान को आगे बढ़ाया। उन्होंने 2018 गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में 49 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था। इसके बाद 2022 बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भी उसी भार वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। अब 2026 ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में 48 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण जीतकर उन्होंने गोल्ड मेडल की ऐतिहासिक हैट्रिक पूरी कर ली।
मीराबाई चानू की इस सफलता ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारतीय भारोत्तोलन की ताकत को साबित किया है। अपने बेहतरीन प्रदर्शन, निरंतरता और दबाव में उत्कृष्ट खेल दिखाने की क्षमता के कारण वह लंबे समय से भारत की सबसे भरोसेमंद खिलाड़ियों में शामिल रही हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
