द इंडियन व्यू

राष्ट्रमंडल खेल-2026: नीरज चोपड़ा समेत तीनों भारतीय भाला फेंक के फाइनल में

ग्लासगो : भारत के दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने राष्ट्रमंडल खेल-2026 की पुरुष भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल में जगह बना ली है। गुरुवार को क्वालीफिकेशन राउंड में नीरज के साथ भारत के रोहित यादव और यशवीर सिंह ने…

Ragwendra P Singh
July 30, 2026
2 min read
राष्ट्रमंडल खेल-2026: नीरज चोपड़ा समेत तीनों भारतीय भाला फेंक के फाइनल में

ग्लासगो : भारत के दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने राष्ट्रमंडल खेल-2026 की पुरुष भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल में जगह बना ली है। गुरुवार को क्वालीफिकेशन राउंड में नीरज के साथ भारत के रोहित यादव और यशवीर सिंह ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल के लिए क्वालीफाई किया।

 

क्वालीफिकेशन राउंड में किसी भी खिलाड़ी ने 84 मीटर के स्वचालित क्वालीफिकेशन मानक को पार नहीं किया। ऐसे में सर्वश्रेष्ठ 12 खिलाड़ियों को फाइनल में प्रवेश दिया गया। नीरज चोपड़ा ने अपने सर्वश्रेष्ठ प्रयास में 79.61 मीटर भाला फेंका और कुल स्टैंडिंग में पांचवें स्थान पर रहते हुए फाइनल में जगह बनाई।

 

भारत के रोहित यादव ने 78.37 मीटर के साथ नौवां और यशवीर सिंह ने 78.36 मीटर के साथ 10वां स्थान हासिल कर फाइनल का टिकट पक्का किया। इस तरह भारत के तीनों भाला फेंक खिलाड़ियों ने पदक दौर में प्रवेश कर देश की उम्मीदों को और मजबूत कर दिया।

 

क्वालीफिकेशन में श्रीलंका के रुमेश पाथिराजे ने 82.84 मीटर के साथ पहला स्थान हासिल किया। ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स (81.29 मीटर) दूसरे और दक्षिण अफ्रीका के डाउ स्मिट (80.64 मीटर) तीसरे स्थान पर रहे। इंग्लैंड के बेन ईस्ट (80.38 मीटर) चौथे स्थान पर रहे, जबकि नीरज पांचवें स्थान पर रहे। पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 78.63 मीटर के साथ सातवें स्थान पर रहकर फाइनल में जगह बनाई।

 

अब पुरुष भाला फेंक स्पर्धा का फाइनल 1 अगस्त को खेला जाएगा, जहां नीरज चोपड़ा 2018 गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों का स्वर्ण पदक दोहराने के इरादे से मैदान में उतरेंगे। भारत को इस स्पर्धा में तीन खिलाड़ियों के फाइनल में पहुंचने से पदक की मजबूत उम्मीदें हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।