राष्ट्रमंडल खेल 2026: अस्मिता डे ने रचा इतिहास, भारत को जूडो का पहला स्वर्ण दिलाया
लखनऊ/ग्लासगो। उत्तर प्रदेश पुलिस की उपनिरीक्षक अस्मिता डे ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में इतिहास रचते हुए महिला 48 किलोग्राम जूडो स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीत लिया। राष्ट्रमंडल खेलों की जूडो स्पर्धा में भारत का यह पहला स्वर्ण…

लखनऊ/ग्लासगो। उत्तर प्रदेश पुलिस की उपनिरीक्षक अस्मिता डे ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में इतिहास रचते हुए महिला 48 किलोग्राम जूडो स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीत लिया। राष्ट्रमंडल खेलों की जूडो स्पर्धा में भारत का यह पहला स्वर्ण पदक है।
अस्मिता की इस ऐतिहासिक सफलता के करीब 20 मिनट बाद पुरुष 60 किलोग्राम वर्ग में हर्ष सिंह ने भी स्वर्ण पदक जीतकर भारत की खुशी दोगुनी कर दी। दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धि के साथ भारतीय जूडो ने राष्ट्रमंडल खेलों में नया इतिहास रच दिया।
उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक हैं अस्मिता
त्रिपुरा की रहने वाली अस्मिता डे पिछले तीन वर्षों से उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) के माध्यम से भर्ती होने के बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीते हैं। अब राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण जीतकर उन्होंने देश के साथ-साथ उत्तर प्रदेश पुलिस का भी गौरव बढ़ाया है।
महिला 48 किलोग्राम वर्ग में अस्मिता ने क्वार्टर फाइनल में स्कॉटलैंड की ईवा इविंग, सेमीफाइनल में समर शॉ और फाइनल में कनाडा की हेडी क्वैक को 2-1 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
अस्मिता की जीत के लगभग 20 मिनट बाद पुरुष 60 किलोग्राम वर्ग में हर्ष सिंह ने ऑस्ट्रेलिया के कैट्ज को 10-0 से हराकर भारत के लिए जूडो का दूसरा स्वर्ण पदक जीता। दूसरी ओर महिला 52 किलोग्राम वर्ग में यामिनी मौर्या भी फाइनल में पहुंच चुकी हैं और उनसे भारत को एक और स्वर्ण पदक की उम्मीद है।
उत्तर प्रदेश जूडो एसोसिएशन के महासचिव मुनव्वर अंज़ार ने अस्मिता डे की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि उनकी सफलता उत्तर प्रदेश और देश के जूडो खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायी है।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
