द इंडियन व्यू

राजकुमार इंटर कॉलेज और सेंट थॉमस स्कूल फाइनल में

लखनऊ। राजकुमार इंटर कॉलेज, आलमबाग में आयोजित वार्षिक महोत्सव ‘वर्चुओफेस्ट 5.0’ का शुभारंभ शुक्रवार को अंतर-विद्यालयी वॉलीबॉल प्रतियोगिता के रोमांचक मुकाबलों के साथ हुआ। इस दौरान लखनऊ के विभिन्न स्कूलों की टीमों ने…

Ragwendra P Singh
July 24, 2026
2 min read
राजकुमार इंटर कॉलेज और सेंट थॉमस स्कूल फाइनल में

लखनऊ। राजकुमार इंटर कॉलेज, आलमबाग में आयोजित वार्षिक महोत्सव ‘वर्चुओफेस्ट 5.0’ का शुभारंभ शुक्रवार को अंतर-विद्यालयी वॉलीबॉल प्रतियोगिता के रोमांचक मुकाबलों के साथ हुआ।

इस दौरान लखनऊ के विभिन्न स्कूलों की टीमों ने शानदार खेल कौशल, अनुशासन और टीम भावना का प्रदर्शन किया। आज खेले गए मुकाबलों में सेंट थॉमस स्कूल और मेजबान राजकुमार इंटर कॉलेज ने फाइनल में जगह बनाई जबकि एसआर ग्लोबल स्कूल ने कांस्य पदक अपने नाम किया।

महोत्सव का उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि स्पोर्ट्स नेटवर्क इंडिया (एसएनआई) के निदेशक डॉ. आनंद किशोर पांडेय ने अपने संबोधन में कहा कि वॉलीबॉल केवल एक खेल नहीं, बल्कि टीमवर्क, अनुशासन, नेतृत्व और आपसी विश्वास का उत्कृष्ट उदाहरण है। इस खेल में प्रत्येक खिलाड़ी की भूमिका समान रूप से महत्वपूर्ण होती है। वहीं विद्यालयों में ऐसे खेल आयोजन भविष्य के खिलाड़ियों को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

वॉलीबाल प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल में सेंट थॉमस स्कूल ने एसआर ग्लोबल स्कूल को लगातार दो सेटों में 15-8, 15-7 से हराकर फाइनल का टिकट हासिल किया। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में राजकुमार इंटर कॉलेज ने एसकेडी अकादमी को 15-10, 15-9 से शिकस्त देकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया।

इसके बाद खेले गए तीसरे स्थान के मुकाबले में एसआर ग्लोबल स्कूल ने एसकेडी अकादमी को 15-10, 15-5 से पराजित कर कांस्य पदक जीता। अब वॉलीबाल प्रतियोगिता का सबसे बहुप्रतीक्षित फाइनल मुकाबला राजकुमार इंटर कॉलेज और सेंट थॉमस स्कूल के बीच शनिवार को खेला जाएगा।

इसी के साथ महोत्सव के पहले दिन फेस पेंटिंग, शास्त्रीय गायन, नुक्कड़ नाटक तथा अन्य सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिनमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर आर शिक्षा समूह के उपाध्यक्ष राघव रतन बक्शी, बीना पुरवार, राजकुमार अकादमी के प्रधानाचार्य अनूप राज तथा राजकुमार इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या लखबीर चावला सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों एवं प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।