द इंडियन व्यू

एसएनबीपी हॉकी टूर्नामेंट में खिताबी हैट्रिक पर राउंडग्लास हॉकी अकादमी की नजर

पुणे : राउंड ग्लास हॉकी अकादमी 2 अक्टूबर से यहां एसएनबीपी ऑल इंडिया हॉकी टूर्नामेंट अंडर-16 बॉयज़ 2026 में अपने अभियान की शुरुआत करेगी। गत चैंपियन के तौर पर अकादमी की नजरें इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में लगातार तीसरा…

Ragwendra P Singh
October 1, 2026
3 min read
एसएनबीपी हॉकी टूर्नामेंट में खिताबी हैट्रिक पर राउंडग्लास हॉकी अकादमी की नजर

पुणे : राउंड ग्लास हॉकी अकादमी 2 अक्टूबर से यहां एसएनबीपी ऑल इंडिया हॉकी टूर्नामेंट अंडर-16 बॉयज़ 2026 में अपने अभियान की शुरुआत करेगी। गत चैंपियन के तौर पर अकादमी की नजरें इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में लगातार तीसरा खिताब जीतने पर हैं। 2024 और 2025 की चैंपियन आरजीएचए को हॉकी त्रिपुरा और विजय हॉकी अकादमी के साथ पूल ए में रखा गया है।

अकादमी 2 अक्टूबर को विजय हॉकी अकादमी के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी, जिसके बाद 4 अक्टूबर को उसका सामना हॉकी त्रिपुरा से होगा। पूल की विजेता टीमें 5 अक्टूबर को खेले जाने वाले क्वार्टरफाइनल मेंजगह बनाएंगी। टूर्नामेंट का फाइनल 7 अक्टूबर को खेला जाएगा। पिछले दोनों संस्करणों में ट्रॉफी जीत चुकी राउंडग्लास हॉकी अकादमी अब खिताबी हैट्रिक पूरी करने के लक्ष्य के साथ उतरेगी।

अकादमी ने पिछले साल फाइनल में ओडिशा नेवल टाटा ग्रास रूट्स अकादमी को 3-1 से हराकर सफलतापूर्वक अपने खिताब का बचाव किया था। इस खिताबी जीत में प्रहलादपांडे ने दो गोल दागे थे, जबकि अर्शप्रीतसिंह ने एक गोल किया था। 2025 के संस्करण में आरजीएचए का प्रदर्शन बेहद प्रभावशाली रहा था।

ओडिशा नेवल टाटा ग्रास रूट्स अकादमी को फाइनल में हराने से पहले, अकादमी ने ग्रुपस्टेज, क्वार्टरफाइनल और सेमीफाइनल में कुल 28 गोल दागे थे। टूर्नामेंट से पहले बात करते हुए आरजीएचए के कोच विकासपाल ने कहा कि टीम अपने खिताब का बचाव करने की चुनौती से भली-भांति वाकिफ है। “हम पिछले दो सालों से चैंपियन रहे हैं, लेकिन खिताब का बचाव करना हमेशा एक चुनौती होती है।

इस आयु वर्ग में देशभर की कुछ बेहतरीन टीमें हिस्सा लेती हैं और किसी भी टूर्नामेंट कोजी तना हमेशा मुश्किल होता है। ऐसे में अपने खिताब का बचाव करना और भी बड़ी चुनौती है,” पाल ने कहा। “हमेशा एक अतिरिक्त दबाव होता है, क्योंकि पिछले साल खिताब जीतने वाली टीम के कुछ खिलाड़ी अब अगले आयुवर्ग में चले गए हैं। इसका मतलब है कि हर बार हमारे पास खिलाड़ियों का एक अपेक्षाकृत नया समूह होता है।

हालांकि, टीम ने बहुत अच्छी तैयारी की है और हम टूर्नामेंट में काफी उम्मीदों के साथ उतर रहे हैं।” 2021 में अपनी स्थापना के बाद से 40 से अधिक खिताब जीत चुकी राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने खुद को देश की प्रमुख हॉकी अकादमियों में मजबूती से स्थापित कर लिया है। ग्रास रूट हॉकी के विकास के लिए अकादमी के निरंतर प्रयासों की हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सराहना की थी।

अपने राष्ट्रव्यापी संबोधन में प्रधानमंत्री ने अकादमी के तकनीकी प्रमुख (टेक्निकललीड) राजिंदर सिंह सीनियर और ग्रामीण भारत से युवा हॉकी प्रतिभाओं को निखारने में उनके आजीवन योगदान की विशेष रूप से प्रशंसा की थी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल का 100वां संस्करण 29 नवंबर को, देशभर में होंगे विशेष आयोजन

भारत में फिटनेस और खेल संस्कृति को जन आंदोलन बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल पहल 29 नवंबर 2026 को अपने ऐतिहासिक 100वें संस्करण का उत्सव मनाने जा रही है।

201 रन देकर एक विकेट लेने वाले डफी के बचाव में उतरे मैट हेनरी, बताई बड़ी वजह

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने जैकब डफी का समर्थन करते हुए उन्हें शानदार गेंदबाज और टीम को सबसे पहले रखने वाली मानसिकता का खिलाड़ी बताया है।

आईपीएल 2027 नीलामी में 66 जगहों के लिए 1220 खिलाड़ियों की दावेदारी, जानें किस टीम के पास कितना पैसा

टाटा आईपीएल-2027 की खिलाड़ी नीलामी के लिए कुल 1220 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। इनमें 939 भारतीय और 17 देशों के 281 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारतीयों का दबदबा, पंत-गिल-जायसवाल टॉप-10 में; बुमराह दूसरे स्थान पर पहुंचे

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में भारतीय बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन का असर आईसीसी की ताजा टेस्ट खिलाड़ी रैंकिंग में देखने को मिला है।