द इंडियन व्यू

रजनीश मिश्रा उत्तर प्रदेश हॉकी के नए महासचिव, अध्यक्ष बने डॉ. आरपी सिंह

लखनऊ। उत्तर प्रदेश हॉकी की नई कार्यकारिणी के गठन में भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान और हॉकी छात्रावास के कोच रजनीश मिश्रा को महासचिव चुना गया है। दूसरी ओर वर्तमान महासचिव व पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी डॉ. आरपी सिंह…

Ragwendra P Singh
June 22, 2025
2 min read
रजनीश मिश्रा उत्तर प्रदेश हॉकी के नए महासचिव, अध्यक्ष बने डॉ. आरपी सिंह

लखनऊ। उत्तर प्रदेश हॉकी की नई कार्यकारिणी के गठन में भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान और हॉकी छात्रावास के कोच रजनीश मिश्रा को महासचिव चुना गया है। दूसरी ओर वर्तमान महासचिव व पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी डॉ. आरपी सिंह (निदेशक, उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय) अब अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी निभाएंगे।

रविवार को केडी सिंह बाबू स्टेडियम स्थित सभागार में आयोजित वार्षिक साधारण सभा के दौरान सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का निर्वाचन किया गया। बैठक की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश हॉकी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभिजीत सरकार ने की।

इस कार्यकारिणी में अन्य पदों पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभिजीत सरकार जबकि उपाध्यक्ष के पद पर डॉ. सुधर्मा सिंह, संजय गौतम, सुबोध खांडेकर, तजेंद्र पाल सिंह, प्रतिमा ठाकुर, नीलम सिंह, अरशी परवीन सिद्दीकी को चुना गया है। संयुक्त सचिव अविनाश श्रीवास्तव, दिग्विजय प्रताप सिंह, पॉल देवेंद्र, गोपाल नारायण मिश्रा, तृप्ति अवस्थी, मेनका टॉक, कीर्ति भदौरिया होंगी।

वहीं कोषाध्यक्ष निशा मिश्रा होंगी जबकि कार्यकारिणी समिति में राजकमल, अनिल विक्रम सिंह, हनुमान प्रताप सिंह, राकेश शर्मा, सारिका श्रीवास्तव, शादमा शाहिद, रश्मि सिंह को सदस्य चुना गया है।

यह चुनाव हॉकी इंडिया के प्रतिनिधि के तौर पर उपाध्यक्ष नितिन कोहली, उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ की ओर से के महासचिव डा. आनंदेश्वर पाण्डेय, खेल निदेशालय के पर्यवेक्षक के तौर पर अयोध्या के क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना , चुनाव अधिकारी पूर्व पीपीएस सुधीर शर्मा और उप चुनाव अधिकारी सेवा निवृत्त डीजी स्टांप राकेश शुक्ला ने मौजूदगी दर्ज कराई।

नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को हॉकी इंडिया के के प्रतिनिधि नितिन कोहली एवं यूपी ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डा.आनन्देश्वर पाण्डेय ने शुभकामनाएं दी। अन्त में नवनिर्वाचित अध्यक्ष डा.आरपीसिंह ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी एवं अपेक्षा की कि सभी जिला इकाईयों के सदस्य अपने जनपदों में हाकी खेल के विकास एवं विस्तार के लिए सतत् प्रयत्नषील रहेगें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।