द इंडियन व्यू

यूपीसीए ने डॉ. गौर हरि सिंघानिया की 90वीं जयंती पर दी श्रद्धांजलि

कानपुर। उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ (यूपीसीए) ने शुक्रवार को लंबे समय तक महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए राज्य में क्रिकेट के ढांचे और संस्कृति को विकसित करने में बड़ी भूमिका निभाने वाले वरिष्ठ प्रशासक डॉ. गौर हरि सिंघानिया की…

Ragwendra P Singh
June 12, 2025
2 min read
यूपीसीए ने डॉ. गौर हरि सिंघानिया की 90वीं जयंती पर दी श्रद्धांजलि

कानपुर। उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ (यूपीसीए) ने शुक्रवार को लंबे समय तक महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए राज्य में क्रिकेट के ढांचे और संस्कृति को विकसित करने में बड़ी भूमिका निभाने वाले वरिष्ठ प्रशासक डॉ. गौर हरि सिंघानिया की 90वीं जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

संघ के कार्यालय में आयोजित समारोह में संघ के पदाधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। श्रद्धांजलि सभा में यूपीसीए सचिव अरविंद श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष प्रेम मनोहर गुप्ता और मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंकित चटर्जी की मौजूदगी रही। इस दौरान सभी ने डॉ. सिंघानिया के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।

सभा को संबोधित करते हुए सचिव श्रीवास्तव ने कहा कि डॉ. गौर हरि सिंघानिया के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश क्रिकेट ने प्रशासनिक और बुनियादी ढांचे के स्तर पर ऐतिहासिक प्रगति की।

उन्होंने कहा कि उनकी दूरदर्शिता और समर्पण ने यूपीसीए को एक संगठित और आधुनिक संस्था के रूप में स्थापित किया, जिसका लाभ आज की पीढ़ी के खिलाड़ी उठा रहे हैं।

उन्होंने यह भी जोड़ा कि डॉ. सिंघानिया का क्रिकेट के प्रति समर्पण और उत्तर प्रदेश को राष्ट्रीय क्रिकेट मानचित्र पर स्थापित करने का सपना, वर्तमान कार्यशैली के लिए मार्गदर्शक बना हुआ है।

आज जब हम उन्हें स्मरण करते हैं और उनके दिखाए रास्ते पर ईमानदारी और समर्पण के साथ चलने का संकल्प भी लेते हैं। कार्यक्रम का समापन श्रद्धांजलि स्वरूप पुष्प अर्पण और दो मिनट के मौन के साथ हुआ। इस अवसर पर संघ के सभी कर्मचारी और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।