मोहम्मद शमी की बेटी ने होली खेली तो भड़के गए मौलाना शहाबुद्दीन, कहा- ऐसा करना गुनाह है
मौलाना शहाबुद्दीन ने मोहम्मद शमी की बेटी के होली खेलने पर नाराजगी जताई है. उन्होंने इसे शरीयत के खिलाफ बताया है. उन्होंने शमी से धार्मिक नियमों का पालन करने की अपील की है. चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान भारतीय गेंदबाज…

मौलाना शहाबुद्दीन ने मोहम्मद शमी की बेटी के होली खेलने पर नाराजगी जताई है. उन्होंने इसे शरीयत के खिलाफ बताया है. उन्होंने शमी से धार्मिक नियमों का पालन करने की अपील की है.
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान भारतीय गेंदबाज मोहम्मद शमी पर मौलाना शहाबुद्दीन एक बार फिर से भड़क गए हैं. दअरसल, मौलाना शमी की बेटी के होली खेलने से नाराज हैं. उन्होंने कहा कि होली हिंदुओं का बड़ा त्योहार है. शरीयत के बारे में जानते हुए भी होली खेलना मुसलमान के लिए गुनाह है.
दरअसल, हाल ही में शमी की बेटी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वह होली खेली दिख रही है. इसी वीडियो पर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने आलोचना की. उन्होंने कहा कि वे एक छोटी बच्ची है. अगर बिना समझे आप होली खेलते हैं तो फिर कोई अपराध नहीं है. लेकिन समझदार होने के बाद भी अगर आप होली खेलते हैं तो ये शरीयत के खिलाफ माना जाएगा. मौलाना ने कहा कि मैंने पहले भी शमी को सलाह दी थी कि वे इस्लाम के सिद्धांतों का पालन करें. बावजूद इसके उनकी बेटी का होली मनाते वीडियो सामने आया है.
हिंदुओं का बड़ा त्योहार है होली
मौलाना ने कहा कि मैं शमी और उनके परिवार के सदस्यों से अपील करता हूं कि शरीयत जिन चीजों को मना करता है, वह काम आप अपने बच्चों को न करने दें. होली हिंदुओं का बड़ा त्योहार है. लेकिन मुस्लिमों को होली नहीं मनानी चाहिए. शरीयत की जानकारी होने के बाद भी अगर कोई होली मनाता है तो ये गुनाह है. मौलाना ने शमी से आग्रह किया किया है कि वे शरीयत के नियमों का अपमान न करें.
पहले शमी को बता चुके हैं गुनाहगार
बता दें, चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल से शमी की एक फोेटो सामने आई थी, जिसमें वे एनर्जी ड्रिंक पीते हुए दिखाई दे रहे हैं. मौलाना ने इसे लेकर भी शमी पर निशाना साधा था. उन्होंने रोजा न रखने की वजह से शमी को मुजरिम तक कह दिया था. मौलाना ने कहा था कि रोजा इस्लाम में फर्ज है. हर एक स्वस्थ्य महिला और पुरुष को रोजा रखना ही रखना है. अगर वह नहीं रखता है तो वह इस्लाम की नजर में मुजरिम है. शमी ने रोजा न रखकर अपराध किया है. शरीयत के अनुसार, वे अपराधी हैं. उन्हें खुदा को जवाब देना पड़ेगा.
सम्बंधित ख़बरें
फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल का 100वां संस्करण 29 नवंबर को, देशभर में होंगे विशेष आयोजन
भारत में फिटनेस और खेल संस्कृति को जन आंदोलन बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल पहल 29 नवंबर 2026 को अपने ऐतिहासिक 100वें संस्करण का उत्सव मनाने जा रही है।
201 रन देकर एक विकेट लेने वाले डफी के बचाव में उतरे मैट हेनरी, बताई बड़ी वजह
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने जैकब डफी का समर्थन करते हुए उन्हें शानदार गेंदबाज और टीम को सबसे पहले रखने वाली मानसिकता का खिलाड़ी बताया है।
आईपीएल 2027 नीलामी में 66 जगहों के लिए 1220 खिलाड़ियों की दावेदारी, जानें किस टीम के पास कितना पैसा
टाटा आईपीएल-2027 की खिलाड़ी नीलामी के लिए कुल 1220 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। इनमें 939 भारतीय और 17 देशों के 281 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।
आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारतीयों का दबदबा, पंत-गिल-जायसवाल टॉप-10 में; बुमराह दूसरे स्थान पर पहुंचे
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में भारतीय बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन का असर आईसीसी की ताजा टेस्ट खिलाड़ी रैंकिंग में देखने को मिला है।
