द इंडियन व्यू

राज्य बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए लखनऊ के खिलाड़ियों का ट्रायल 19 जुलाई को

लखनऊ। लखनऊ जिला बास्केटबॉल संघ द्वारा आगामी 30वीं सब जूनियर उत्तर प्रदेश राज्य बास्केटबॉल चैंपियनशिप-2026 के लिए बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ियों का चयन ट्रायल आयोजित किया जाएगा। यह राज्य चैंपियनशिप 4 अगस्त से 9 अगस्त…

Ragwendra P Singh
July 17, 2026
1 min read
राज्य बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए लखनऊ के खिलाड़ियों का ट्रायल 19 जुलाई को

लखनऊ। लखनऊ जिला बास्केटबॉल संघ द्वारा आगामी 30वीं सब जूनियर उत्तर प्रदेश राज्य बास्केटबॉल चैंपियनशिप-2026 के लिए बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ियों का चयन ट्रायल आयोजित किया जाएगा।

यह राज्य चैंपियनशिप 4 अगस्त से 9 अगस्त 2026 तक मेरठ में आयोजित होगी। प्रतियोगिता में 01 जनवरी 2013 अथवा उसके बाद जन्मे बालक एवं बालिका खिलाड़ी ही पात्र होंगे। चयन ट्रायल का आयोजन 19 जुलाई 2026 (रविवार) को मॉडर्न स्कूल, सेक्टर-ई, अलीगंज, लखनऊ में किया जाएगा।

साभार : गूगल

बालक वर्ग का चयन ट्रायल सायं 4:30 बजे तथा बालिका वर्ग का चयन ट्रायल सायं 6:00 बजे होगा। लखनऊ जनपद के इच्छुक एवं पात्र बालक एवं बालिका खिलाड़ी निर्धारित समय पर अपनी खेल सामग्री के साथ मूल आधार कार्ड एवं जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate) लेकर अनिवार्य रूप से उपस्थित हों।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।