द इंडियन व्यू

मुरादाबाद के आठ ताइक्वांडों खिलाड़ी बने राष्ट्रीय रेफरी

मुरादाबाद : जिला ताइक्वांडो स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव शाहवेज़ अली ने बताया कि मुरादाबाद जनपद के आठ ताईक्वांडों खिलाड़ी राष्ट्रीय रेफरी बन गए है। शाहवेज़ अली के अनुसार 13 जून से 16 जून तक भारतीय ताइक्वांडो महासंघ के…

Ragwendra P Singh
June 23, 2025
1 min read
मुरादाबाद के आठ ताइक्वांडों खिलाड़ी बने राष्ट्रीय रेफरी

मुरादाबाद : जिला ताइक्वांडो स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव शाहवेज़ अली ने बताया कि मुरादाबाद जनपद के आठ ताईक्वांडों खिलाड़ी राष्ट्रीय रेफरी बन गए है।

शाहवेज़ अली के अनुसार 13 जून से 16 जून तक भारतीय ताइक्वांडो महासंघ के अंतर्गत उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन द्वारा नेशनल रेफरी फ्रेशर एवं रिफ्रेशर सेमिनार का आयोजन लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में हुआ था। जिसमें जिले के आठ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। सोमवार को उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से सूचना प्राप्त हुई कि जनपद के आठ ताईक्वांडों खिलाड़ी केशव थापा, अरुण कुमार, प्रियांशु रस्तोगी, हाकिमीन हसीब, यशोदा थापा, वैष्णवी कश्यप, वैभव सक्सेना राष्ट्रीय रेफरी बन गए है । जिला ताइक्वांडो स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव शाहवेज़ अली ने बताया कि इस सेमिनार में सभी प्रतिभागियों को ताइक्वांडो खेल की संपूर्ण जानकारी प्रदान की गई थी, जिसमें ताइक्वांडो खेल के नियम, टेक्नीक, उल्लंघन, स्कोरिंग एवं फ़ाउल आदि के बारे में जानकारी दी गई थी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।