मुंबई में गोलीबारी, कई घायल
मुंबई। मुंबई के पालघर जिले के नायगांव में बुधवार को फायरिंग की घटना सामने आई। फायरिंग में कई लोग घायल हुए हैं। घायलों को मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुंबई पुलिस के अनुसार,…

मुंबई। मुंबई के पालघर जिले के नायगांव में बुधवार को फायरिंग की घटना सामने आई। फायरिंग में कई लोग घायल हुए हैं। घायलों को मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मुंबई पुलिस के अनुसार, फायरिंग में दो लोगों को गोली लगी है। हालांकि, घायलों की संख्या बढ़ सकती है। इस मामले में अभी डॉक्टर की रिपोर्ट आना बाकी है।
पुलिस ने बताया कि जिन दो लोगों को गोली लगने की पुष्टि हुई है, उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है और बाकी घायलों की चोट की जांच की जा रही है। उन्हें चोट लगने की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। इस संबंध में अस्पताल से जानकारी मांगी गई है।
इसके साथ ही पुलिस यह भी पता लगा रही है कि किन कारणों से फायरिंग हुई और जिस हथियार से गोली चलाई गई, क्या वह लाइसेंसी था या फिर अवैध हथियार था।
फिलहाल इस मामले में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में ‘भारत टैक्सी’ सेवा का शुभारंभ, सहकारिता मॉडल से युवाओं और महिलाओं को मिलेगा रोजगार
मुंबई ( राघवेंद्र प्रताप सिंह) : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘सहकार से समृद्धि’ के विजन और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में सहकारिता आधारित मोबिलिटी मॉडल को आगे बढ़ाते हुए महाराष्ट्र में ‘भारत…
महाराष्ट्र में महंगा होगा दूध, दही-पनीर के भी बढ़ेंगे दाम; कब से लागू होंगी नई कीमतें?
मुंबई ( इंडियन व्यू टीम) : महाराष्ट्र में गाय और भैंस दोनों के दूध की कीमत बढ़ने जा रही है। यहां दूध की कीमत में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी होने जा रही है। नई कीमतें मंगलवार, 11 अगस्त से लागू होंगी। दूध के साथ…
गृह मंत्री अमित शाह ने अजीत डोभाल को लोकमान्य तिलक नेशनल अवॉर्ड से किया सम्मानित
पुणे ( इंडियन व्यू टीम) : महाराष्ट्र के पुणे में शनिवार को आयोजित समारोह में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल को प्रतिष्ठित लोकमान्य तिलक नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने…
प्रो कबड्डी लीग का 12वां सीजन 29 अगस्त से
मुंबई : प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) का बहुप्रतीक्षित सीज़न-12 शुक्रवार, 29 अगस्त से शुरू होगा। ग्यारह रोमांचक और सफल सीज़नों के बाद अब लीग अपने 12वें अध्याय की ओर बढ़ रही है, जो दर्शकों के लिए एक बार फिर से जबरदस्त रोमांच…
