मुंबई पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में नकल करते पाए गए पांच लोग, सभी के खिलाफ मामला दर्ज
मुंबई। मुंबई पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के दौरान नकल करते हुए परीक्षार्थी पाए गए। सभी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मुंबई पुलिस के अनुसार, कांस्टेबल भर्ती परीक्षा पास करने के लिए बीते पांच दिनों में ऐसे मामले…

मुंबई। मुंबई पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के दौरान नकल करते हुए परीक्षार्थी पाए गए। सभी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
मुंबई पुलिस के अनुसार, कांस्टेबल भर्ती परीक्षा पास करने के लिए बीते पांच दिनों में ऐसे मामले सामने आए जिसमें छात्र चीटिंग करते पाए गए। इस खुलासे के बाद मुंबई के अलग-अलग पांच पुलिस थानों में परीक्षार्थियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
मंबई पुलिस के अनुसार, दो मामले तिलक नगर थाने में दर्ज किए गए हैं। नवी मुंबई के सानपाडा का रहने वाला गणेश विघ्ने नाम का विद्यार्थी ब्लूटूथ लगाकर परीक्षा के समय कॉपी करते पकड़ा गया। वहीं, रामेश्वर वाघ नाम का परीक्षार्थी स्किन कलर की ब्लूटूथ लगाकर पेपर में कॉपी करता पाया गया। यह परीक्षा केजे सोमैया कॉलेज में हो रही थी।
रामेश्वर वाघ की मदद करने वाले दो आरोपी समाधान मोरे और अर्जुन जोरवाल की पुलिस तलाश कर रही है।
तीसरा मामला वीपी रोड पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है, जहां कुमारी विद्या अंभोरे नाम की छात्रा ब्लूटूथ का इस्तेमाल का परीक्षा में कॉपी कर रही थी। इस मामले में पुलिस को उसके दो साथी पूजा सदाफल और पंकज चव्हाण की तलाश है। ये दोनों आरोपी परीक्षार्थी विद्या की मदद बाहर बैठकर कर रहे थे।
चौथा मामला कांदिवली पुलिस स्टेशन ने दर्ज किया गया, जहां निखिल नागर जोगे नाम का विद्यार्थी फर्जी हॉल टिकट बनाकर परीक्षा में बैठा था। पांचवां मामला कस्तूरबा मार्ग पुलिस स्टेशन किया गया है, जहां पर रउफ पठान नाम का विद्यार्थी स्किन कलर का ब्लू टूथ लगाकर कॉपी कर रहा था।
बता दें कि रविवार को एक मामला सामने आया था और आज पांच मामले सामने आए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में ‘भारत टैक्सी’ सेवा का शुभारंभ, सहकारिता मॉडल से युवाओं और महिलाओं को मिलेगा रोजगार
मुंबई ( राघवेंद्र प्रताप सिंह) : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘सहकार से समृद्धि’ के विजन और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में सहकारिता आधारित मोबिलिटी मॉडल को आगे बढ़ाते हुए महाराष्ट्र में ‘भारत…
महाराष्ट्र में महंगा होगा दूध, दही-पनीर के भी बढ़ेंगे दाम; कब से लागू होंगी नई कीमतें?
मुंबई ( इंडियन व्यू टीम) : महाराष्ट्र में गाय और भैंस दोनों के दूध की कीमत बढ़ने जा रही है। यहां दूध की कीमत में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी होने जा रही है। नई कीमतें मंगलवार, 11 अगस्त से लागू होंगी। दूध के साथ…
गृह मंत्री अमित शाह ने अजीत डोभाल को लोकमान्य तिलक नेशनल अवॉर्ड से किया सम्मानित
पुणे ( इंडियन व्यू टीम) : महाराष्ट्र के पुणे में शनिवार को आयोजित समारोह में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल को प्रतिष्ठित लोकमान्य तिलक नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने…
प्रो कबड्डी लीग का 12वां सीजन 29 अगस्त से
मुंबई : प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) का बहुप्रतीक्षित सीज़न-12 शुक्रवार, 29 अगस्त से शुरू होगा। ग्यारह रोमांचक और सफल सीज़नों के बाद अब लीग अपने 12वें अध्याय की ओर बढ़ रही है, जो दर्शकों के लिए एक बार फिर से जबरदस्त रोमांच…
