मुंबई : छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रनवे पर मिला संदिग्ध ड्रोन, पुलिस ने शुरू की जांच
मुंबई मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रनवे के पास एक संदिग्ध ड्रोन मिला है। बताया जा रहा है कि टर्मिनल 2 के एप्रन क्षेत्र (विमानों की पार्किंग वाले) में एक ड्रोन उड़ता हुआ देखा गया था। इसके…

मुंबई मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रनवे के पास एक संदिग्ध ड्रोन मिला है। बताया जा रहा है कि टर्मिनल 2 के एप्रन क्षेत्र (विमानों की पार्किंग वाले) में एक ड्रोन उड़ता हुआ देखा गया था। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
ये मामला 7 फरवरी का बताया जा रहा है। पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि सुबह 7:45 से 8:15 बजे के बीच टर्मिनल 2 के एप्रन क्षेत्र में एक ड्रोन उड़ता हुआ देखा गया है। इसके बाद पुलिस ने तुरंत ही एयरपोर्ट की सुरक्षा टीम से संपर्क किया। इस दौरान जब सुरक्षाकर्मी एप्रन क्षेत्र में पहुंचे तो उन्हें जमीन पर एक ड्रोन पड़ा हुआ मिला। इसके बाद ड्रोन को कब्जे में लिया गया।
साथ ही मुंबई की सहार पुलिस ने हवाई अड्डे की दीवार से सटी बस्तियों में जांच की, लेकिन उन्हें कोई सुराग नहीं मिला है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और ड्रोन उड़ाने वाले शख्स के बारे में पता लगाया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि 7 फरवरी को एयरपोर्ट पर वीआईपी के आगमन और प्रस्थान का कार्यक्रम था और पुलिस भी गश्त पर थी। तभी यह घटना घटित हुई है।
बता दें कि 1 फरवरी से 2 मार्च के बीच मुंबई में ड्रोन, रिमोट कंट्रोल्ड माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट, हैंड ग्लाइडर, पैराग्लाइडर, पैरामोटर, हॉट एयर बैलून जैसी चीजों को उड़ाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। इस आदेश को नियमित रूप से बढ़ाया जाता रहता है।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में ‘भारत टैक्सी’ सेवा का शुभारंभ, सहकारिता मॉडल से युवाओं और महिलाओं को मिलेगा रोजगार
मुंबई ( राघवेंद्र प्रताप सिंह) : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘सहकार से समृद्धि’ के विजन और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में सहकारिता आधारित मोबिलिटी मॉडल को आगे बढ़ाते हुए महाराष्ट्र में ‘भारत…
महाराष्ट्र में महंगा होगा दूध, दही-पनीर के भी बढ़ेंगे दाम; कब से लागू होंगी नई कीमतें?
मुंबई ( इंडियन व्यू टीम) : महाराष्ट्र में गाय और भैंस दोनों के दूध की कीमत बढ़ने जा रही है। यहां दूध की कीमत में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी होने जा रही है। नई कीमतें मंगलवार, 11 अगस्त से लागू होंगी। दूध के साथ…
गृह मंत्री अमित शाह ने अजीत डोभाल को लोकमान्य तिलक नेशनल अवॉर्ड से किया सम्मानित
पुणे ( इंडियन व्यू टीम) : महाराष्ट्र के पुणे में शनिवार को आयोजित समारोह में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल को प्रतिष्ठित लोकमान्य तिलक नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने…
प्रो कबड्डी लीग का 12वां सीजन 29 अगस्त से
मुंबई : प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) का बहुप्रतीक्षित सीज़न-12 शुक्रवार, 29 अगस्त से शुरू होगा। ग्यारह रोमांचक और सफल सीज़नों के बाद अब लीग अपने 12वें अध्याय की ओर बढ़ रही है, जो दर्शकों के लिए एक बार फिर से जबरदस्त रोमांच…
