द इंडियन व्यू

मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में लागू हुआ ड्रेस कोड, भक्तों ने किया फैसले का स्वागत

मुंबई। मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में भक्तों के लिए आज से ड्रेस कोड लागू कर दिया गया है। इस नई व्यवस्था के तहत, स्कर्ट, कटे-फटे कपड़े और रिवीलिंग ड्रेस पहनकर मंदिर में प्रवेश नहीं मिलेगा। सिद्धिविनायक मंदिर…

Ragwendra P Singh
January 30, 2025
2 min read
मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में लागू हुआ ड्रेस कोड, भक्तों ने किया फैसले का स्वागत

मुंबई। मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में भक्तों के लिए आज से ड्रेस कोड लागू कर दिया गया है। इस नई व्यवस्था के तहत, स्कर्ट, कटे-फटे कपड़े और रिवीलिंग ड्रेस पहनकर मंदिर में प्रवेश नहीं मिलेगा।

सिद्धिविनायक मंदिर प्रशासन के फैसले का भक्तों ने स्वागत किया है। गुरुवार सुबह मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे भक्तों ने कहा कि यह एक अच्छा फैसला है।

मंदिर में दर्शन करने आईं श्रद्धालु पुष्पा ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि मैं मंदिर प्रशासन के फैसले का समर्थन करती हूं। अगर हम हिंदू संस्कृति का पालन करते हैं, तो देवी-देवताओं का भी सम्मान करना चाहिए। ड्रेस कोड की व्यवस्था गुरुद्वारे, दरगाह और चर्च में पहले से बनी हुई है। अगर कोई शख्स गुरुद्वारे जाता है, तो बिना सिर ढके अंदर नहीं जा सकता। चर्च और दरगाह में जाने पर नियमों का पालन करने के लिए कहा जाता है। ऐसी ही व्यवस्था हिंदू मंदिरों में भी होनी चाहिए। मैं मंदिर प्रशासन के फैसले के साथ हूं। मैं सभी से अपील करूंगी कि वे भारतीय संस्कृति से जुड़े वस्त्र पहनकर ही मंदिर में दर्शन करने के लिए आएं।

श्रद्धालु जयश्री देसाई ने कहा कि आज के समय में मंदिर में ड्रेस कोड की व्यवस्था लागू करना बहुत ही जरूरी है। युवाओं में दूसरे वस्त्रों को लेकर काफी क्रेज बढ़ा है। इसलिए मंदिर में आने वाले भक्तों के लिए ड्रेस कोड लागू करने का फैसला सही है।

इससे पहले सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी ने आईएएनएस से खास बातचीत में ड्रेस कोड को लागू करने की वजह बताई थी। उन्होंने कहा था, मुंबई स्थित सिद्धिविनायक मंदिर सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया भर के सनातनी और गणेश भक्तों के आस्था का एक प्रमुख केंद्र है। यहां पर लाखों लोग दर्शन के लिए आते हैं और यहां आने वाले श्रद्धालुओं के जीवन की मनोरथ पूरी होती है। लेकिन, जब लोग किसी पवित्र स्थल पर जाते हैं, तो वहां कुछ नियमों का पालन करना आवश्यक होता है, ताकि उस स्थान की पवित्रता बनी रहे। यह निर्णय मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के सुझावों के आधार पर लिया गया है। कई भक्तों ने मंदिर में दर्शन करने के दौरान कुछ श्रद्धालुओं के पहनावे को लेकर चिंता व्यक्त की थी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

महाराष्ट्र में ‘भारत टैक्सी’ सेवा का शुभारंभ, सहकारिता मॉडल से युवाओं और महिलाओं को मिलेगा रोजगार

मुंबई ( राघवेंद्र प्रताप सिंह) : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘सहकार से समृद्धि’ के विजन और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में सहकारिता आधारित मोबिलिटी मॉडल को आगे बढ़ाते हुए महाराष्ट्र में ‘भारत…

महाराष्ट्र में महंगा होगा दूध, दही-पनीर के भी बढ़ेंगे दाम; कब से लागू होंगी नई कीमतें?

मुंबई ( इंडियन व्यू टीम) : महाराष्ट्र में गाय और भैंस दोनों के दूध की कीमत बढ़ने जा रही है। यहां दूध की कीमत में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी होने जा रही है। नई कीमतें मंगलवार, 11 अगस्त से लागू होंगी। दूध के साथ…

गृह मंत्री अमित शाह ने अजीत डोभाल को लोकमान्य तिलक नेशनल अवॉर्ड से किया सम्मानित

पुणे ( इंडियन व्यू टीम) : महाराष्ट्र के पुणे में शनिवार को आयोजित समारोह में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल को प्रतिष्ठित लोकमान्य तिलक नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने…

प्रो कबड्डी लीग का 12वां सीजन 29 अगस्त से

मुंबई : प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) का बहुप्रतीक्षित सीज़न-12 शुक्रवार, 29 अगस्त से शुरू होगा। ग्यारह रोमांचक और सफल सीज़नों के बाद अब लीग अपने 12वें अध्याय की ओर बढ़ रही है, जो दर्शकों के लिए एक बार फिर से जबरदस्त रोमांच…