द इंडियन व्यू

मुंबई : इमारत में लगी आग, दो महिलाओं की मौत

मुंबई। मुंबई के मस्जिद बंदर इलाके में रविवार तड़के एक ऊंची इमारत में आग लग गई। जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। इस हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि एक महिला…

Ragwendra P Singh
February 16, 2025
2 min read
मुंबई : इमारत में लगी आग, दो महिलाओं की मौत

मुंबई। मुंबई के मस्जिद बंदर इलाके में रविवार तड़के एक ऊंची इमारत में आग लग गई। जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।

इस हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाई गई। जिसका इलाज जारी है।

घटना सुबह 6 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक मस्जिद बंदर के इस्साजी स्ट्रीट स्थित 41/43, पन अली मेंशन, वाड़गाड़ी स्थित राम मंदिर के नजदीक एक 11 मंजिला हाइराइज इमारत में आग लग गई। आग मुख्य रूप से इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर सामान्य मीटर बॉक्स और इलेक्ट्रिकल वायरिंग में लगी, जो जल्द ही इमारत के अन्य हिस्सों तक फैल गई।

इस हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जिनमें से एक महिला की उम्र 30 साल थी, और दूसरी महिला 42 वर्ष की थी। दोनों महिलाओं को जेजे अस्पताल में मृत घोषित किया गया। चिकित्सकों ने मौत की वजह आग से झुलसना और धुएं के कारण दम घुटना बताया है। 22 साल की महिला को भी गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था, लेकिन उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

जेजे अस्पताल के सीएमओ की ओर से साझा की गई जानकारी के अनुसार कुल तीन लोगों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था, जिनमें से सिजिया आलम शेख (30) और सबीला खातून शेख (42) को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, शाहिन शेख (22) की हालत स्थिर है और उनका इलाज जारी है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

महाराष्ट्र में ‘भारत टैक्सी’ सेवा का शुभारंभ, सहकारिता मॉडल से युवाओं और महिलाओं को मिलेगा रोजगार

मुंबई ( राघवेंद्र प्रताप सिंह) : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘सहकार से समृद्धि’ के विजन और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में सहकारिता आधारित मोबिलिटी मॉडल को आगे बढ़ाते हुए महाराष्ट्र में ‘भारत…

महाराष्ट्र में महंगा होगा दूध, दही-पनीर के भी बढ़ेंगे दाम; कब से लागू होंगी नई कीमतें?

मुंबई ( इंडियन व्यू टीम) : महाराष्ट्र में गाय और भैंस दोनों के दूध की कीमत बढ़ने जा रही है। यहां दूध की कीमत में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी होने जा रही है। नई कीमतें मंगलवार, 11 अगस्त से लागू होंगी। दूध के साथ…

गृह मंत्री अमित शाह ने अजीत डोभाल को लोकमान्य तिलक नेशनल अवॉर्ड से किया सम्मानित

पुणे ( इंडियन व्यू टीम) : महाराष्ट्र के पुणे में शनिवार को आयोजित समारोह में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल को प्रतिष्ठित लोकमान्य तिलक नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने…

प्रो कबड्डी लीग का 12वां सीजन 29 अगस्त से

मुंबई : प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) का बहुप्रतीक्षित सीज़न-12 शुक्रवार, 29 अगस्त से शुरू होगा। ग्यारह रोमांचक और सफल सीज़नों के बाद अब लीग अपने 12वें अध्याय की ओर बढ़ रही है, जो दर्शकों के लिए एक बार फिर से जबरदस्त रोमांच…