मीरा एंड्रीवा और जैक ड्रेपर ने जीता बीएनपी परिबास ओपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब
रूस की किशोरी मीरा एंड्रीवा ने स्वप्निल प्रदर्शन जारी रखते हुए विश्व की नंबर एक खिलाड़ी आर्यना सबालेंका को 2-6, 6-4, 6-3 से हराकर बीएनपी परिबास ओपन टेनिस टूर्नामेंट में महिला एकल खिताब जीता। इस 17 वर्षीय खिलाड़ी ने पहला…

रूस की किशोरी मीरा एंड्रीवा ने स्वप्निल प्रदर्शन जारी रखते हुए विश्व की नंबर एक खिलाड़ी आर्यना सबालेंका को 2-6, 6-4, 6-3 से हराकर बीएनपी परिबास ओपन टेनिस टूर्नामेंट में महिला एकल खिताब जीता। इस 17 वर्षीय खिलाड़ी ने पहला सेट हारने के बेहतरीन वापसी की और 1999 में सेरेना विलियम्स के बाद टूर्नामेंट की सबसे कम उम्र की चैंपियन बनी।

पुरुष वर्ग के फाइनल में 13वीं वरीयता प्राप्त ब्रिटेन के जैक ड्रेपर ने डेनमार्क के 12वीं वरीयता प्राप्त होल्गर रून को 6-2, 6-2 से हराकर अपनी पहली मास्टर्स 1000 चैंपियनशिप जीती। ड्रेपर 23 वर्ष के हैं और इस जीत से वह विश्व रैंकिंग में शीर्ष 10 में आ गए हैं। उन्होंने शनिवार को सेमीफाइनल में दो बार के गत चैंपियन कार्लोस अलकराज को हराया था।
एंड्रीवा भी इस जीत से महिला रैकिंग में शीर्ष 10 में आ गई है। यह उनका वर्तमान सत्र में दूसरा मास्टर्स 1000 खिताब है। इससे पहले वह दुबई मास्टर्स में चैंपियन बनी थी। उन्होंने मैच के बाद कहा, ‘‘मैंने खुद पर भरोसा रखना और कभी हार नहीं मानने के जज्बे के लिए खुद का आभार व्यक्त करती हूं। अपना आत्मविश्वास और जज्बा बनाए रखना वास्तव में मुश्किल था इसलिए मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का प्रयास किया। इसलिए मैं खुद को धन्यवाद देना चाहूंगी क्योंकि मैंने भी इस जीत में थोड़ी भूमिका निभाई।’’
सम्बंधित ख़बरें
फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल का 100वां संस्करण 29 नवंबर को, देशभर में होंगे विशेष आयोजन
भारत में फिटनेस और खेल संस्कृति को जन आंदोलन बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल पहल 29 नवंबर 2026 को अपने ऐतिहासिक 100वें संस्करण का उत्सव मनाने जा रही है।
201 रन देकर एक विकेट लेने वाले डफी के बचाव में उतरे मैट हेनरी, बताई बड़ी वजह
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने जैकब डफी का समर्थन करते हुए उन्हें शानदार गेंदबाज और टीम को सबसे पहले रखने वाली मानसिकता का खिलाड़ी बताया है।
आईपीएल 2027 नीलामी में 66 जगहों के लिए 1220 खिलाड़ियों की दावेदारी, जानें किस टीम के पास कितना पैसा
टाटा आईपीएल-2027 की खिलाड़ी नीलामी के लिए कुल 1220 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। इनमें 939 भारतीय और 17 देशों के 281 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।
आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारतीयों का दबदबा, पंत-गिल-जायसवाल टॉप-10 में; बुमराह दूसरे स्थान पर पहुंचे
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में भारतीय बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन का असर आईसीसी की ताजा टेस्ट खिलाड़ी रैंकिंग में देखने को मिला है।
