द इंडियन व्यू

मार्करम ने रचा इतिहास : आईसीसी फाइनल चेज़ में शतक लगाने वाले 5वें खिलाड़ी

आईसीसी के टूर्नामेंट के फाइनल में टारगेट चेज करते हुए सिर्फ पांच खिलाड़ियों ने अब तक सेंचुरी ठोकी हैं। एडेन मार्करम ने नायाब क्लब में धमाकेदार एंट्री मारी है। साभार : गूगल अरविंद डिसिल्वा : आईसीसी फाइनल में टारगेट चेज…

Ragwendra P Singh
June 14, 2025
2 min read
मार्करम ने रचा इतिहास : आईसीसी फाइनल चेज़ में शतक लगाने वाले 5वें खिलाड़ी

आईसीसी के टूर्नामेंट के फाइनल में टारगेट चेज करते हुए सिर्फ पांच खिलाड़ियों ने अब तक सेंचुरी ठोकी हैं। एडेन मार्करम ने नायाब क्लब में धमाकेदार एंट्री मारी है।

साभार : गूगल

अरविंद डिसिल्वा : आईसीसी फाइनल में टारगेट चेज करते हुए सबसे पहले शतक जड़ने का कमाल अरविंद डिसिल्वा ने किया था।

श्रीलंका के पूर्व कप्तान ने 1996 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में 124 गेंदों में 13 चौकों की मदद से नाबाद 107 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया ने 242 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे श्रीलंका ने 22 गेंद बाकी रहते हासिल किया। श्रीलंका को 7 विकेट से जीत मिली थी।

क्रिस केर्न्स : न्यूजीलैंड के क्रिस केर्न्स ने साल 2000 में भारत के खिलाफ आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में 113 गेंदों में नाबाद 102 रन बनाए थे। उन्होंने 8 चौके और दो छक्के लगाए। भारत ने 265 रनों का टारगेट दिया था और न्यूजीलैंड ने दो गेंद बाकी रहते चार विकेट से विजयी परचम फहराया।

शेन वॉटसन : लिस्ट में तीसरा नाम ऑस्ट्रेलिया के पूर्व धाकड़ ऑलराउंडर शेन वॉटसन का है। उन्होंने 2009 में न्यूजीलैंड के विरुद्ध आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में नाबाद 105 रनों की पारी खेली थी।

उन्होंने बतौर ओपनर उतरने के बाद 129 गेंदों का सामना करते हुए 10 चौके और चार सिक्स ठोके। ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से जीत दर्ज की। ऑस्ट्रेलिया ने 201 रनों का लक्ष्य 28 गेंद बाकी रहते हासिल किया।

ट्रैविस हेड : ऑस्ट्रेलिया के खतरनाक बल्लेबाज ट्रैविस हेड ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में भारत के खिलाफ शतक जमाया था। उन्होंने 241 का टारगेट चेज करते हुए 120 गेंदों में 137 रनों की पारी खेली थी। हेड के बल्ले से 15 चौके और चार छक्के निकले। ऑस्ट्रेलिया ने खिताबी मुकाबला 6 विकेट से अपने नाम किया था।

एडेन मार्करम : इस नायाब क्लब में नई और पांचवीं एंट्री साउथ अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज एडेन मार्करम ने मारी है। मार्करम ने आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-2025 के फाइनल में तीसरे दिन 159 गेंदों में नाबाद 102 रन बनाए, जिसमें 11 चौके हैं।

ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका के सामने लॉर्ड्स के मैदान पर 282 रनों का टारगेट रखा है। साउथ अफ्रीका दो विकेट पर 213 रन बना चुकी है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।