द इंडियन व्यू

मानसिक तनाव और उम्मीदों का दबाव, क्रेग माइल्स ने समय से पहले खत्म किया करियर

इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज क्रेग माइल्स ने महज 32 साल की उम्र में प्रोफेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। 15 साल लंबे अपने शानदार करियर में 500 से अधिक विकेट चटकाने वाले माइल्स ने मेंटल हेल्थ…

Ragwendra P Singh
October 5, 2026
2 min read
मानसिक तनाव और उम्मीदों का दबाव, क्रेग माइल्स ने समय से पहले खत्म किया करियर

इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज क्रेग माइल्स ने महज 32 साल की उम्र में प्रोफेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। 15 साल लंबे अपने शानदार करियर में 500 से अधिक विकेट चटकाने वाले माइल्स ने मेंटल हेल्थ और लगातार खुद से लगने वाली ऊंची उम्मीदों के दबाव को संन्यास का मुख्य कारण बताया है।

ग्लोस्टरशायर काउंटी क्लब द्वारा जारी एक ओपन लेटर में माइल्स ने अपने इस कठिन फैसले के पीछे की वजहों को फैंस के साथ शेयर किया है। क्रेग माइल्स ने लेटर में लिखा कि हाल के दिनों में क्रिकेट से दूर बिताए समय ने उन्हें खुद को और खेल के साथ अपने रिश्ते को बेहतर ढंग से समझने का मौका दिया।

उन्होंने कहा, 'यह निर्णय आसान नहीं था, लेकिन हाल ही में खेल के साथ जिन संघर्षों का मैंने सामना किया है, उन्हें देखते हुए मैंने अपने मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने के लिए यह फैसला लिया है। मैंने हमेशा खुद के लिए जो ऊंचे मापदंड और उम्मीदें तय कीं, वे अक्सर इस तरह के तनावपूर्ण समय की वजह बनीं। इसने मेरी क्षमताओं पर सवाल उठाए और खुद पर शक पैदा किया। क्रिकेट में बनी रहने वाली अनिश्चितता के साथ यह एक ऐसा तरीका बन गया था, जिसे आगे बनाए रखना संभव नहीं था।'

@Gloscricket

उन्होंने स्वीकार किया कि वे अब उस स्तर पर प्रदर्शन करने लायक महसूस नहीं कर रहे हैं जिसकी वे खुद से उम्मीद करते हैं। हालांकि, उन्होंने अपने सफल करियर को गर्व के साथ याद किया। 16 साल की उम्र में फर्स्ट-क्लास डेब्यू करने वाले माइल्स ने 200 से अधिक मुकाबले खेले। उनके नाम 500 से ज्यादा विकेट, वन-डे कप ट्रॉफी और काउंटी चैंपियनशिप की खिताबी जीत दर्ज है।

ग्लोस्टरशायर क्रिकेट निदेशक जॉन लुईस ने माइल्स के इस फैसले को बेहद साहसिक बताया और कहा कि क्लब इस नए दौर में उनका पूरा समर्थन करेगा। इतनी कम उम्र में क्रिकेट को अलविदा कहने वाले क्रेग के जाने से क्रिकेट फैंस को बड़ा झटका जरूर लगा है, फैंस इस बात को समझ रहे हैं कि क्रेग किस दौर से गुजर रहे हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

आईपीएल 2027 नीलामी में 66 जगहों के लिए 1220 खिलाड़ियों की दावेदारी, जानें किस टीम के पास कितना पैसा

टाटा आईपीएल-2027 की खिलाड़ी नीलामी के लिए कुल 1220 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। इनमें 939 भारतीय और 17 देशों के 281 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारतीयों का दबदबा, पंत-गिल-जायसवाल टॉप-10 में; बुमराह दूसरे स्थान पर पहुंचे

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में भारतीय बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन का असर आईसीसी की ताजा टेस्ट खिलाड़ी रैंकिंग में देखने को मिला है।

वंशराज, अनुरुद्ध, रोहिन और आरव सेमीफाइनल में

वंशराज जलोटा सहित अनुरुद्ध कुमार, रोहिन राज और आरव भास्कर ने 24वीं एल्डिको कप आइटा सीएस अंडर-18 टेनिस टूर्नामेंट में एकल के अपने-अपने क्वार्टर फाइनल मैचों में जीत से सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।

वेरोनिका की चमक से रोशन हुआ लखनऊ, जिम्नास्टिक में छह पदक

गोरखपुर में आयोजित प्रदेशीय सीनियर महिला एवं पुरुष जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में के.डी. सिंह 'बाबू' स्टेडियम, लखनऊ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य सहित कुल छह पदक जीते। प्रतियोगिता में स्टेडियम की वेरोनिका वर्मा सबसे सफल खिलाड़ी रहीं।