द इंडियन व्यू

महज एक अंक से नंबर-1 नहीं बन सके शुभमन गिल, डेरिल मिचेल ने बचाई बादशाहत

बुधवार को आईसीसी ने पुरुष वनडे खिलाड़ियों की ताजा रैंकिंग जारी की है। भारतीय कप्तान शुभमन गिल तख्तापलट करने से चूक गए। वह 801 रेटिंग अंकों के साथ दूसरे स्थान पर बरकरार हैं। न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल (802) मामूली बढ़त के…

Ragwendra P Singh
July 22, 2026
2 min read
महज एक अंक से नंबर-1 नहीं बन सके शुभमन गिल, डेरिल मिचेल ने बचाई बादशाहत

बुधवार को आईसीसी ने पुरुष वनडे खिलाड़ियों की ताजा रैंकिंग जारी की है। भारतीय कप्तान शुभमन गिल तख्तापलट करने से चूक गए। वह 801 रेटिंग अंकों के साथ दूसरे स्थान पर बरकरार हैं। न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल (802) मामूली बढ़त के साथ नंबर-1 वनडे बल्लेबाज बने हुए हैं।

गिल ने हाल ही में इंग्लैंड तीन मैचों की वनडे सीरीज में 188 रन बनाए। उन्होंने लॉर्ड्स और बर्मिंघम में अर्धशतकीय पारी खेली थी। हालांकि, भारत ने 1-2 से सीरीज गंवा दी। दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली क्रमश: तीसरे और चौथे पायदान पर कायम हैं लेकिन दोनों को रेटिंग अंकों का फायदा हुआ।

रोहित (758) के 14 जबकि कोहली (767) के 10 अंक बढ़े हैं। 'हिटमैन' के नाम से मशहूर रोहित ने लॉर्ड्स (138) शतक जमाया था। कोहली ने सीरीज में 144 रन बटोरे। इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट ने टॉप 10 में एंट्री मारी है। वह चार पायदान चढ़कर आठवें पर पहुंच गए हैं। उन्होंने इंडिया सीरीज में सर्वाधिक 249 रन बनाए। वह तीन मैचों में नाबाद लौटे।

साभार : गूगल

रूट ने प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड अपने नाम किया था। उनके हमवतन बेन डकेट (11 पायदान ऊपर 19वें पर) और जैकब बेथेल (पांच पायदान ऊपर 64वें) ने भी वनडे बैटर्स की लिस्ट में आगे बढ़े हैं। डकेट (141) ने लॉर्ड्स वनडे में शतक जड़ा और बेथेल ने 91 रनों की पारी खेली।

न्यूजीलैंड के माइकल ब्रेसवेल (छह स्थान चढ़कर 54वें पर) और मार्क चैपमैन (10 स्थान चढ़कर 62वें पर) को भी लाभ है। दोनों ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया। इंग्लैंड के धाकड़ तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने टॉप तीन में जगह बना ली है। वह एक पायदान चढ़कर वनडे बॉलर्स की सूची में तीसरे नंबर पर आ गए हैं।

आर्चर ने इंडिया सीरीज में कुल पांच विकेट चटकाए। उन्होंने लगातार दो मैचों में कोहली का शिकार किया। पाकिस्तान के स्पिनर अबरार अहमद दूसरे नंबर पर हैं। अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान नंबर-1 वनडे गेंदबाज हैं।

वेस्टइंडीज के स्पिनर गुडाकेश मोती (सात पायदान ऊपर नौवें पर) टॉप 10 में पहुंच गए हैं। उनके साथी अल्जारी जोसेफ (10 पायदान ऊपर 26वें पर) ने भी छलांग लगाई है। ब्रेसवेल (14 पायदान ऊपर 29वें पर) और भारत के स्पिनर अक्षर पटेल (10 पायदान ऊपर 32वें पर) भी आगे बढ़े हैं। ब्रेसवेल वनडे ऑलराउंडर्स की लेटेस्ट रैंकिंग में दो पायदान ऊपर चढ़कर तीसरे पर आ गए हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।