द इंडियन व्यू

ममता ने सरकार से दुनिया के कई हिस्सों में चल रहे संघर्षों को कम करने की दिशा में पहल करने का आग्रह किया

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दुनिया के कई हिस्सों में छिड़े युद्ध के कारण वायु और जल प्रदूषण पर चिंता व्यक्त की और भारत सरकार से कूटनीतिक पहल करने और इन चल रहे संघर्षों को कम करने की दिशा में पहल…

Ragwendra P Singh
June 24, 2025
1 min read
ममता ने सरकार से दुनिया के कई हिस्सों में चल रहे संघर्षों को कम करने की दिशा में पहल करने का आग्रह किया

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दुनिया के कई हिस्सों में छिड़े युद्ध के कारण वायु और जल प्रदूषण पर चिंता व्यक्त की और भारत सरकार से कूटनीतिक पहल करने और इन चल रहे संघर्षों को कम करने की दिशा में पहल करने का आग्रह किया।

मंगलवार को राज्य विधानसभा में पर्यावरण मुद्दों पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि दुनिया के कई हिस्सों में युद्ध छिड़ा हुआ है। ऐसे हालात हवा और पानी को प्रदूषित करते हैं। हमें ऐसे युद्धों को रोकने की दिशा में कदम उठाने होंगे।

ममता ने सरकार से शांति प्रयास के लिए पहल करने का आग्रह करते हुए कहा कि विदेश नीति भारत सरकार का विषय है, लेकिन हमें कूटनीतिक और शांतिपूर्ण प्रयास करने चाहिए ताकि युद्ध समाप्त हो सके। हालांकि ममता ने स्पष्ट किया कि वे अंतरराष्ट्रीय मामलों पर बोलने की अधिकृत व्यक्ति नहीं हैं, बल्कि एक जागरूक नागरिक के रूप में यह उनकी निजी राय है।

उल्लेखनीय है कि ममता बनर्जी की यह टिप्पणी मध्य पूर्व में तनाव की पृष्ठभूमि में आई है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें