मंगलवार के दिन करें ये काम, बजरंगबली होंगे प्रसन्न
वैसे तो बजरंगबली की पूजा किसी भी दिन की जा सकती है, लेकिन मंगलवार के दिन बजरंगबली की विशेष पूजा-अर्चना होती है. वहीं कई पुरुष तो इस दिन व्रत भी रखते हैं. हनुमान जी को भगवान श्रीराम के परम भक्त के रूप में जाना व पूजा…

वैसे तो बजरंगबली की पूजा किसी भी दिन की जा सकती है, लेकिन मंगलवार के दिन बजरंगबली की विशेष पूजा-अर्चना होती है. वहीं कई पुरुष तो इस दिन व्रत भी रखते हैं. हनुमान जी को भगवान श्रीराम के परम भक्त के रूप में जाना व पूजा जाता है. कहा जाता है कि अगर आप पूरे मन से प्रभु श्रीराम की पूजा-अर्चना करते हैं, तो इससे हनुमान जी स्वयं प्रसन्न हो जाते हैं. ऐसे में जो भक्त मंगलवार को ये उपाय करते हैं उनकी मनोकामना पूरी होती है.
सुख-समृद्धि
मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा के दौरान उनके चरणों में नारंगी रंग का सिंदूर जरूर चढ़ाएं. इसी के साथ आप चमेली के तेल में भी सिंदूर घोलकर हनुमान जी को अर्पित कर सकते हैं. वहीं विशेष कृपा प्राप्ति के लिए आप पूजा में हनुमान को चमेली के फूल अर्पित कर सकते हैं और चमेली के तेल का दीपक भी लगा सकते हैं. इससे पवनपुत्र प्रसन्न होकर साधक को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं.
काम में अड़चन
अगर आपके काम में हमेशा अड़चन आती है और कार्य पूरा नहीं हो पाता, तो इसके लिए मंगलवार के दिन हनुमान मंदिर जाकर बजरंगबली के सामने एक घी का दीपक जलाएं और लड्डुओं का भोग लगाएं. साथ ही भगवान को चोला चढ़ाएं, माला पहनाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें. लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि महिलाएं बजरंगबली को चोला न चढ़ाएं.
आर्थिक तंगी
धन-दौलत को लेकर हमेशा आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है तो आप मंगलवार के दिन बंदरों को गुड़, चना, मूंगफली या फिर केला खिलाएं. यदि आस पास बंदर न हो तो ये चीजें किसी गरीब को दान कर दें. इस काम से हनुमान जी प्रसन्न होंगे और धन से जुड़ी सारी परेशानी दूर हो जाएगी. इस उपाय को कम से कम 11 मंगलवार तक लगातार करें.
कर्ज से परेशान
अगर आप म के बोझ से परेशान हैं और आपसे कर्ज चुकाए नहीं चुक रहा है तो आज आपको स्नान आदि के बाद साफ कपड़े पहनने चाहिए. फिर घर में किसी उचित स्थान पर आसन बिछाइए और उस पर दक्षिण दिशा की ओर मुख करके बैठ जाइये. आसन पर बैठने के बाद श्री हनुमान का ध्यान करते हुए ऋणमोचक मंगल स्तोत्र का पाठ करें. इसके अलावा अगर आप आज मंगलवार के दिन अपने कर्ज की एक किश्त या एक रुपया भी लेनदार को चुकायेंगे तो आपका बाकी का कर्जा भी जल्द ही उतर जाएगा.Read More
सम्बंधित ख़बरें
सनातन आस्था पर शातिराना दुष्प्रचार
संजय सक्सेना,लखनऊ: सोशल मीडिया पर एक गिरोह व्यवस्थित ढंग से हिंदू आस्था को निशाना बना रहा है। देवी-देवताओं और मंदिरों को लेकर विषैला प्रचार फैलाया जा रहा है। एक डेढ़ मिनट का वीडियो वायरल कर यह साबित करने की कोशिश की जा…
देवउठनी एकादशी पर जरूर करें तुलसी से जुड़े ये उपाय
वैदिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवउठनी एकादशी के नाम से जाना जाता है. इस साल देवउठनी एकादशी का व्रत 1 नवंबर 2025 को मनाई जाएगी. इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से सभी…
1 या 2 नवंबर कब है देवउठनी एकादशी?
हिंदू धर्म में देवउठनी एकादशी सबसे महत्वपूर्ण तिथि है जिसे देवोत्थान एकादशी कहा जाता है. मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु चार माह की योग निद्रा से जागते हैं और पूरी दुनिया का कार्यभार संभालते हैं. इसके अलावा एक बार फिर…
छठ पर्व पर महिलाएं आखिर क्यों नाक से लेकर मांग तक भरती है सिंदूर
छठ पूजा सूर्य देव और छठी मैया को समर्पित चार दिनों का आध्यात्मिक त्योहार है. इस दौरान भक्त सूर्य की उपासना करते हैं जिसमें डूबते और उगसे सूरज को अर्घ्य दिया जाता है. यह त्योहार कार्तिक मास में शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि…
