भोपालः टी.टी. नगर स्टेडियम में 6 रेड स्नूकर चैम्पियनशिप 2025 का शुभारंभ
भोपाल : राजधानी भोपाल के तात्याटोपे स्टेडियम में स्थित स्नूकर हॉल में आयोजित चार दिवसीय राज्य स्तरीय 6 रेड स्नूकर चैम्पियनशिप 2025 का बुधवार को खेल और युवा कल्याण संचालक राकेश गुप्ता ने शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने…

भोपाल : राजधानी भोपाल के तात्याटोपे स्टेडियम में स्थित स्नूकर हॉल में आयोजित चार दिवसीय राज्य स्तरीय 6 रेड स्नूकर चैम्पियनशिप 2025 का बुधवार को खेल और युवा कल्याण संचालक राकेश गुप्ता ने शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विभाग खेलों के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत् है, इसी कड़ी में यह प्रतियोगिता आयोजित की गई है। इस प्रतियोगिता से न केवल स्नूकर खेल का विस्तार होगा, बल्कि नये प्रतिभावान खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। उन्होंने स्नूकर खेलकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर 6 रेड स्नूकर के वर्ल्ड चैम्पियन कमल चावला ने प्रतियोगिता की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्नूकर खेल को प्रोत्साहित करने के लिए 4 से 7 जून तक राज्य स्तरीय 6 रेड स्नूकर चैम्पियनशिप 2025 का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में प्रदेश के कुल 32 खिलाड़ी प्रतिभागिता कर रहे हैं।
इस अवसर पर संयुक्त खेल संचालक बी.एस. यादव विभागीय अधिकारी और स्नूकर खिलाड़ी उपस्थित थे। मंच का संचालन अंतरराष्ट्रीय कॉमेनट्रेटर दामोदर आर्य ने किया। 6 रेड स्नूकर चैम्पियनशिप 2025 में अरबाज खान, मल्कित सिंह, शुभम जैन, मोहनीश, आर्यन तिवारी, उजेर खान और आकाश मालवीय विजयी हुए।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
