द इंडियन व्यू

भूपेन हजारिका की स्मृति में आरबीआई जारी करेगा मुद्रा

गुवाहाटी : भूपेन हजारिका की जन्मशती के अवसर पर राज्य सरकार अनेक सांस्कृतिक और शैक्षणिक पहलें कर रही है।साेमवार काे असम विधानसभा के एक दिवसीय विशेष सत्र के दौरान मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक…

Ragwendra P Singh
June 9, 2025
1 min read
भूपेन हजारिका की स्मृति में आरबीआई जारी करेगा मुद्रा

गुवाहाटी : भूपेन हजारिका की जन्मशती के अवसर पर राज्य सरकार अनेक सांस्कृतिक और शैक्षणिक पहलें कर रही है।साेमवार काे असम विधानसभा के एक दिवसीय विशेष सत्र के दौरान मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक भूपेन हजारिका की स्मृति में एक विशेष मुद्रा जारी करेगा।

इसके साथ ही, उनके जीवन पर आधारित एक पुस्तक का प्रकाशन भी किया गया है। इसे वरिष्ठ पत्रकार और लेखिका अनुराधा शर्मा पुजारी ने लिखा है। यह पुस्तक भारत की 23 भाषाओं में अनुवादित की जाएगी और देशभर की पुस्तकालयों में उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा, असम के हर घर तक 10-12 लाख पुस्तकों की आपूर्ति का लक्ष्य रखा गया है ताकि, नई पीढ़ी भूपेन हजारिका के जीवन और कृतित्व को जान सके। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में उनकी लोक संगीत पर शोध के लिए भी विशेष प्रयास किए जाएंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें