भारत ने बेल्जियम को हराया : एफआईएच प्रो लीग में जीत के साथ खत्म किया हार का सिलसिला
रविवार को भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने अपना जलवा दिखाकर एफआईएच प्रो लीग के यूरोपीय चरण में बेल्जियम को 4-3 से हराकर अपनी पहली जीत हासिल की और इस तरह से लगातार सात मैच में हार का सिलसिला खत्म किया। @TheHockeyIndia भारत को इस…

रविवार को भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने अपना जलवा दिखाकर एफआईएच प्रो लीग के यूरोपीय चरण में बेल्जियम को 4-3 से हराकर अपनी पहली जीत हासिल की और इस तरह से लगातार सात मैच में हार का सिलसिला खत्म किया।

भारत को इस मैच में भी संघर्ष करना पड़ा। जब अंतिम हूटर बजने में दो मिनट बचे थे और स्कोर 3-3 से बराबर था तब भारत ने बेल्जियम के सर्कल के अंदर सेंध लगाई और फिर रेफरल मांगा। फ़ैसला भारत के पक्ष में गया और हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी स्ट्रोक को गोल में बदलकर अपनी टीम की जीत सुनिश्चित की। बेल्जियम ने शुरू में भारत पर दबाव बनाया।
आर्थर डी स्लोवर ने आठवें मिनट में उसकी तरफ से पहला गोल किया। इस तरह से बेल्जियम ने पहले क्वार्टर में शानदार प्रदर्शन करते हुए 1-0 से बढ़त हासिल की। भारत ने दूसरे क्वार्टर में अच्छा खेल दिखाया और सुखजीत सिंह के पेनल्टी कॉर्नर पर दागे गोल से बराबरी हासिल कर ली।
बेल्जियम ने तीसरे क्वार्टर के शुरू में आक्रामक खेल का नजारा पेश किया जिसका उसे फायदा भी मिला तथा निकोलस स्टॉकब्रोक्स के गोल की मदद से उसने फिर से बढ़त हासिल कर ली। सुखजीत सिंह ने मैच के 35वें मिनट में अपना दूसरा गोल करके भारत को फिर से बराबरी दिलाई। इस बार उन्होंने खूबसूरत मैदानी गोल किया।
अमित रोहिदास ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके भारत को मैच में पहली बार बढ़त दिलाई। रोहिदास ने शानदार शॉट लगाया जो गोल में जा लगा। भारतीय टीम की यह खुशी ज्यादा देर तक नहीं रही। बेल्जियम ने पेनल्टी कार्नर हासिल किया जिस पर थिब्यू लैबोचेरे ने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय गोल किया। लेकिन हरमनप्रीत ने आखिर में भारत की जीत सुनिश्चित की।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
