भारत के इस मंदिर में गणपति बप्पा करते हैं मोर की सवारी
गणेश चतुर्थी का त्योहार देशभर में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है. भक्त मंदिरों में दर्शन करने जाते हैं. गणेशोत्सव 10 दिनों तक चलता है. इस समय भक्त बप्पा को घर पर लेकर आते हैं और फिर 10 दिन बाद उनका विसर्जन कर देते…

गणेश चतुर्थी का त्योहार देशभर में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है. भक्त मंदिरों में दर्शन करने जाते हैं. गणेशोत्सव 10 दिनों तक चलता है. इस समय भक्त बप्पा को घर पर लेकर आते हैं और फिर 10 दिन बाद उनका विसर्जन कर देते हैं. इस दौरान बप्पा को अलग-अलग भोग लगाएं जाते हैं. वहीं हम आपको एक ऐसे मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं जहां की मान्यता और विशेषता सुनकर आपको हैरानी हो जाएगी. वहीं भारत में में वैसे तो गणेश जी के कई प्रसिद्ध मंदिर हैं, लेकिन हर मंदिर की अपनी अलग पहचान और कथा होती है. ये मंदिर भी भक्तों के बीच अपनी अद्भुत मान्यता के कारण जाना जाता है. आइए आपको बताते हैं.
क्या है मंदिर का नाम
दरअसल, इस मंदिर का नाम त्रिशुंड गणपति मंदिर है. यह मंदिर महाराष्ट्र के पुणे में है. इस मंदिर को त्रिशुंड विनायक भी कहा जाता है. ऐसा कहा जाता है कि ये मंदिर पहले शिव मंदिर था, लेकिन बाद में इसे बप्पा को सौंप दिया था. मंदिर के निर्माण की बात करें तो मंदिर का निर्माण 26 अगस्त 1754 को धामपुर में शुरु किया था और इसका काम 1770 में पूरा हुआ था.
मोर पर सवार हैं बप्पा
त्रिशुंड का मतलब है तीन सूंड. जो कि भगवान गणेश की इस अनोखी मूर्ति की खासियत है. बप्पा यहां तीन आंख और छह भुजाओं के साथ विराजमान है. वहीं यहां बप्पा चूहे पर नहीं बल्कि कार्तिकेय के वाहन मोर पर सवार हैं. यह मूर्ति रत्नों से सजाई गई है. ऐसा माना जाता है कि इस मूर्ति को देखने के लिए भक्त दूर-दूर से आते हैं. वहीं जो किसी नए काम से पहले जो भी बप्पा के दर्शन करते हैं. उन्हें बप्पा का आशीर्वाद मिलता है.
गुरु पूर्णिमा पर खुलता है दरवाजा
वहीं ऐसी मान्यता है कि मंदिर के पीछे वाले हिस्से में साउथ इंडिया के मंदिरों की तरह लिंगोद्भव की मूर्ति भी है. वहीं इसके दरवाजों की रखवाली करने के लिए गज-लक्ष्मी की मूर्ति बनी हुई है. इसके अलावा मंदिर में एक तहखाना भी है, जहां कि तपस्वी ध्यान करते हैं. वहीं यह जगह बंद रहती हैं. अगर आपको इसके दर्शन करने हैं तो यह केवल गुरु पूर्णिमा के दिन ही खुलता है.
सम्बंधित ख़बरें
सनातन आस्था पर शातिराना दुष्प्रचार
संजय सक्सेना,लखनऊ: सोशल मीडिया पर एक गिरोह व्यवस्थित ढंग से हिंदू आस्था को निशाना बना रहा है। देवी-देवताओं और मंदिरों को लेकर विषैला प्रचार फैलाया जा रहा है। एक डेढ़ मिनट का वीडियो वायरल कर यह साबित करने की कोशिश की जा…
देवउठनी एकादशी पर जरूर करें तुलसी से जुड़े ये उपाय
वैदिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवउठनी एकादशी के नाम से जाना जाता है. इस साल देवउठनी एकादशी का व्रत 1 नवंबर 2025 को मनाई जाएगी. इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से सभी…
1 या 2 नवंबर कब है देवउठनी एकादशी?
हिंदू धर्म में देवउठनी एकादशी सबसे महत्वपूर्ण तिथि है जिसे देवोत्थान एकादशी कहा जाता है. मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु चार माह की योग निद्रा से जागते हैं और पूरी दुनिया का कार्यभार संभालते हैं. इसके अलावा एक बार फिर…
छठ पर्व पर महिलाएं आखिर क्यों नाक से लेकर मांग तक भरती है सिंदूर
छठ पूजा सूर्य देव और छठी मैया को समर्पित चार दिनों का आध्यात्मिक त्योहार है. इस दौरान भक्त सूर्य की उपासना करते हैं जिसमें डूबते और उगसे सूरज को अर्घ्य दिया जाता है. यह त्योहार कार्तिक मास में शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि…
