द इंडियन व्यू

पुरुष-महिला स्क्वैश टीमों का फाइनल का सपना टूटा, भारत के खाते में दो कांस्य

भारतीय पुरुष स्क्वैश टीम को गुरुवार को एशियाई खेलों के सेमीफाइनल में मलेशिया के हाथों 1-2 से हार मिली, जिससे टीम को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। वहीं, भारतीय महिला टीम भी सेमीफाइनल में हांगकांग से 1-2 से हारकर कांस्य…

Ragwendra P Singh
October 1, 2026
2 min read
पुरुष-महिला स्क्वैश टीमों का फाइनल का सपना टूटा, भारत के खाते में दो कांस्य

भारतीय पुरुष स्क्वैश टीम को गुरुवार को एशियाई खेलों के सेमीफाइनल में मलेशिया के हाथों 1-2 से हार मिली, जिससे टीम को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। वहीं, भारतीय महिला टीम भी सेमीफाइनल में हांगकांग से 1-2 से हारकर कांस्य पदक ही जीत सकी।

पुरुष वर्ग में भारत से अभय सिंह ने मलेशिया के ईन यो के खिलाफ पहला मुकाबला खेला। भारत को फाइनल में पहुंचकर हांगझोउ एशियाई खेलों में जीते स्वर्ण पदक का बचाव करने की उम्मीद थी, लेकिन 28 वर्षीय अभय को 0-3 (8-11, 8-11, 8-11) से हार मिली। इसके बाद वीर चोटरानी ने संजय जीव के खिलाफ 3-0 (11-4, 11-8, 11-5) की शानदार जीत दर्ज कर भारत की वापसी कराई और मुकाबला 1-1 से बराबर कर दिया।

निर्णायक मुकाबले में वेलावन सेंथिलकुमार का सामना अमीशनराज चंदरन से हुआ। वेलावन ने पहला गेम 12-10 से जीता लेकिन इसके बाद वह लय बरकरार नहीं रख सके और 1-3 (12-10, 6-11, 8-11, 9-11) से हार गए। इस जीत के साथ मलेशिया ने फाइनल में जगह बनाई। इस हार के साथ भारत हांगझोउ एशियाई खेलों में जीता पुरुष टीम का स्वर्ण पदक बरकरार नहीं रख सका। हांगझोउ में आयोजित पिछले एशियाई खेल 2023 में खेले गए थे।

@Media_SAI

इससे पहले भारतीय महिला टीम को भी सेमीफाइनल में हांगकांग के खिलाफ 1-2 से हार मिली। भारत की 18 वर्षीय अनाहत सिंह ने दुनिया की 25वें नंबर की खिलाड़ी सिन युक चान के खिलाफ मुकाबले की शुरुआत की। अनाहत ने चार मैच प्वाइंट गंवाए और पांच गेम तक चले मुकाबले में 2-3 (11-9, 11-8, 6-11, 11-13, 10-12) से हार गईं।

इसके बाद तन्वी खन्ना ने दुनिया की 40वें नंबर की खिलाड़ी का यी ली को 3-1 (4-11, 13-11, 11-9, 13-11) से हराकर भारत की उम्मीदें कायम रखीं। हालांकि, अनुभवी जोशना चिनप्पा निर्णायक मुकाबले में वापसी नहीं करा सकीं। पूर्व विश्व शीर्ष-10 खिलाड़ी जोशना को दुनिया की 39वें नंबर की खिलाड़ी हो त्जे लोक ने सीधे गेमों में हराया, जिससे हांगकांग ने मुकाबला 2-1 से अपने नाम कर फाइनल में प्रवेश किया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल का 100वां संस्करण 29 नवंबर को, देशभर में होंगे विशेष आयोजन

भारत में फिटनेस और खेल संस्कृति को जन आंदोलन बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल पहल 29 नवंबर 2026 को अपने ऐतिहासिक 100वें संस्करण का उत्सव मनाने जा रही है।

201 रन देकर एक विकेट लेने वाले डफी के बचाव में उतरे मैट हेनरी, बताई बड़ी वजह

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने जैकब डफी का समर्थन करते हुए उन्हें शानदार गेंदबाज और टीम को सबसे पहले रखने वाली मानसिकता का खिलाड़ी बताया है।

आईपीएल 2027 नीलामी में 66 जगहों के लिए 1220 खिलाड़ियों की दावेदारी, जानें किस टीम के पास कितना पैसा

टाटा आईपीएल-2027 की खिलाड़ी नीलामी के लिए कुल 1220 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। इनमें 939 भारतीय और 17 देशों के 281 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारतीयों का दबदबा, पंत-गिल-जायसवाल टॉप-10 में; बुमराह दूसरे स्थान पर पहुंचे

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में भारतीय बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन का असर आईसीसी की ताजा टेस्ट खिलाड़ी रैंकिंग में देखने को मिला है।